एक्सप्लोरर

Gurugram Snatching: झपटमार से झड़प में महिला चलते ऑटोरिक्शा से गिरी, बदमाश मोबाइल लेकर फरार

Gurugram Crime News: गुरुग्राम में मोबाइल झपटने की कोशिश कर रहे मोटरसाइकिल सवार झपटमार से झड़प में चलते ऑटोरिक्शा से गिरकर 40 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

Gurugram Snatcher: गुरुग्राम (Gurugram) में मोबाइल झपटने की कोशिश कर रहे मोटरसाइकिल सवार झपटमार से झड़प में चलते ऑटोरिक्शा से गिरकर 40 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. झपटमार महिला का मोबाइल छीनकर भाग गया, जबकि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. ये जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार 11 सितंबर को हुई थी. एक निजी कंपनी में प्रबंधक महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. पुलिस ने बताया कि महिला को दो दिन बाद होश आया, इसलिए उन्होंने बुधवार 14 सितंबर को पुलिस को अपना बयान दिया. इसके बाद अज्ञात हमलावर के खिलाफ सुशांत लोक थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 379-बी (झपटमारी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

सेक्टर 42 रैपिड मेट्रो के पास हुई घटना

शिकायत के अनुसार, सेक्टर-56 निवासी किरत कौर कौसर 11 सितंबर रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने ऑफिस से निकलीं और घर लौटने के लिए एक ऑटोरिक्शा लिया. सेक्टर-42 में रैपिड मेट्रो स्टेशन पहुंचने पर एक मोटरसाइकिल सवार ऑटो के पास आया और उनका फोन झपटने लगा. महिला ने विरोध किया, लेकिन वह नीचे गिर गईं. इस दौरान मोटरसाइकिल सवार झपटमार महिला का फोन लेकर वहां से फरार हो गया.

पुलिस ने बताया कि ऑटोचालक ने महिला को घर छोड़ा और उनके पिता ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया. कौसर ने ''पीटीआई-भाषा'' से कहा, ''गुरुग्राम बहुत असुरक्षित शहर है. मैं भाग्यशाली थी कि ऑटोरिक्शा के पीछे कोई अन्य वाहन नहीं था, नहीं तो मैं आज जीवित नहीं होती.'' सुशांत लोक थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा, ''हम पास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की मदद से झपटमार की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं.''

ये भी पढ़ेंः Delhi News: दिल्ली HC ने सरकार को दिया रेप पीड़ितों के लिए 15.5 करोड़ की राशि जारी करने का निर्देश, कहा- देरी मंजूर नहीं

              Delhi News: दिल्ली में रियर सीट बेल्ट पहनना हुआ अनिवार्य, नियम तोड़ने पर लगेगा इतना जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget