एक्सप्लोरर

Gurugram: गुरुग्राम में बिना अनुमति के निकाला गया जुलूस, बुलडोजर पर खड़े होकर लहराईं तलवारें, केस दर्ज

Delhi-NCR News: पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि जुलूस में शामिल कुछ लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153A, 504 और 144 के तहत केस दर्ज किया गया है और आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस ने सदर बाजार और ओल्ड रेलवे रोड इलाके में बिना अनुमति के जुलूस निकालने के आरोप में रविवार को कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कहा कि भगवा रंग के कपड़े पहने कुछ लोगों ने ओल्ड रेलवे रोड पर एक मस्जिद के पास 'जय श्री राम' और 'जय हनुमान' के नारे लगाए.

'बुलडोजर के ऊपर खड़े होकर लहराई गईं तलवारें'

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि जुलूस रविवार दोपहर सेक्टर-5 से शुरू हुआ. पुलिस ने कहा कि जुलूस में शामिल कुछ लोग बुलडोजर के ऊपर खड़े होकर तलवारें भी लहरा रहे थे. पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा कि पुलिस की बिना अनुमति के जुलूस निकाला गया. इसके अलावा उन लोगों ने नारेबाजी करते हुए तलवारें भी लहराईं. उन्होंने कहा कि जुलूस में शामिल कुछ लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153A, 504 और 144 के तहत केस दर्ज किया गया है.  प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है, आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

नेता बोले- हिंसा के विरोध में निकाला गया था जुलूस

वहीं इस पूरे मामले को लेकर दक्षिणपंथी नेता और वकील कुलभूषण भारद्वाज ने कहा कि रामनवमी पर कई राज्यों में हुई हिंसा के विरोध में यह जुलूस निकाला गया था. गौरतलब है कि गुरुवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात में हिंसा की खबरें आईं थीं. अलग-अलग राज्यों में हुई इस हिंसा में कई लोग घायल हुए, एवं कई सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान भी हुआ.

झारखंड में रामनवमी जुलूस के बाद जमकर हिंसा हुई. गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाड़ी तोड़ दी. इसके अलावा रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल के हावड़ा, गुजरात वडोदरा, महाराष्ट्र के संभाजीनगर और बिहार के सासाराम नालंदा में हिंसक झड़पें हुईं. इन जगहों पर पत्थरबाजी और आगजगी की भी खबरें आईं. तमाम जगहों पर सुरक्षा बढ़ाते हुए कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया. सबसे अधिक हिंसा पश्चिम बंगाल में हुई. यहां बेकाबू भीड़ ने कई दुकानों और ऑटो-रिक्शा को तोड़ दिया और पुलिस के वाहनों समेत कई कारों को आग के हवाले कर दिया.

यह भी पढ़ें: Delhi: वकील वीरेंद्र की हत्या मामले में खुलासा, 36 साल पहले किए गए कत्ल का लिया गया बदला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget