एक्सप्लोरर

Gurugram News: '20 लाख रुपये का सोना लेकर आओ नहीं तो...' दुकानदार से रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Gurugram Crime: एसीपी क्राइम ने बताया कि उस धमकी भरे पत्र में ये भी कहा गया कि उसके ((दुकानदार)) दुकान और गोदाम में आग लगा दी जाएगी. पत्र के साथ डाले गए मेमोरी कार्ड में आगजनी की वीडियो थी.

Gurugram Crime News: गुरुग्राम (Gurugram) पुलिस ने एक दुकानदार से 20 लाख रुपये की सोने की रंगदारी मांगने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.  पुलिस की गिरफ्त में आए तीन आरोपियों ने लिखित पत्र और एक मेमोरी कार्ड के जरिए शहर के एक नामी दुकानदार को धमकी दी. आरोपियों ने कहा कि 20 लाख रुपये का सोना लेकर यमुना एक्सप्रेस-वे के पुल के नीचे पहुंचो. अगर फूल के नीचे नहीं आए तो तुम्हारी जान जाएगी और दुकान और गोदाम में आग लगा दी जाएगी.

वहीं, इस धमकी के बाद दुकानदार ने पुलिस के पास मामले की शिकायत की. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को धर दबोचा. गुरुग्राम एसीपी क्राइम वरुण दहिया बताया की  24 अक्टूबर को पुलिस थाना शिवाजी नगर गुरुग्राम में एक दुकानदार ने शिकायत देकर कहा कि 21 अक्टूबर को सुबह जब उसने अपनी दुकान खोली तो उसे एक पत्र और मैमोरी कार्ड पड़ा मिला. पत्र में कहा गया कि 22 अक्टूबर को पांच बजे आगरा-यमुना एक्सप्रेस-वे के पुल के नीचे 20 लाख रुपये का सोना (गोल्ड) लेकर पहुंच जाए. अगर उसने (दुकानदार) ने ऐसा नहीं किया तो  उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा.

दुकानदार को मिली धमकी
एसीपी क्राइम ने बताया कि उस धमकी भरे पत्र में ये भी कहा गया कि उसके ((दुकानदार)) दुकान और गोदाम में आग लगा दी जाएगी. पत्र के साथ डाले गए मेमोरी कार्ड में आगजनी की वीडियो थी.  वीडियो में गोदाम और दुकान में आग लगाने के साथ-साथ गाड़ी के नीचे बम लगाकर उड़ाते हुए दिखाया गया. ये भी कहा गया कि अगर वो (दुकानदार) गोल्ड नहीं देता है, तो उसके साथ ऐसा ही किया जाएगा. एसीपी क्राइम ने बताया कि इसके बाद दुकानदार ने अपने परिवार और कारोबार को बचाने के लिए अपने तौर पर दो लाख रुपये का इंतजाम किया. इसके बाद 22 अक्टूबर को शाम करीब पांच बजे उसके मोबाईल पर एक कॉल आई.

एसीपी क्राइम वरुण दहिया क्या कहा
एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि उसे (दुकानदार) को यमुना एक्सप्रेस-वे नसीबपुर कट के पास पहुंचने के लिए कहा गया. वह अपने भाई के साथ दो लाख रुपये लेकर अपनी गाड़ी से रात करीब 11 बजे वहां पहुंच गया. वहां उसने एक पेड़ के पास धमकी देने वालों के कहेनुसार रुपयों का बैग रख दिया और अपनी गाड़ी में आकर बैठ गया. इसके बाद एक युवक ने वह बैग उठाया और वहां से चला गया. वहीं दुकानदार भी अपने घर आ गया. अगली सुबह पीड़ित को फिर उसी नंबर से कॉल आई, लेकिन इस बार उसने कॉल रिसीव नहीं की और पुलिस को शिकायत दी.

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया पीड़ित दुकानदार की शिकायत के बाद क्राइम यूनिट सेक्टर-31 की टीम ने कार्रवाई करते हुए खांडसा रोड शक्ति पार्क के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.  उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान राजेन्द्र सिंह, संजय सिंह, हजारी प्रसाद के रूप में हुई है. इन आरोपियों में से एक बिहार का रहने वाला है और दो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा आरोपियों की कुंडली भी खंगाली जा रही है. आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी.

Haryana: कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी हरियाणा BJP के अध्यक्ष नियुक्त, ओपी धनखड़ को मिली ये जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
दिल्ली सरकार की योजना, कैदियों की मौत पर परिजनों को मुआवजा
दिल्ली सरकार की योजना, कैदियों की मौत पर परिजनों को मुआवजा
Delhi: CM रेखा गुप्ता ने LBS अस्पताल का किया दौरा, परखी स्वास्थ्य सेवाएं
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने LBS अस्पताल का किया दौरा, परखी स्वास्थ्य सेवाएं
दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एक्शन, दो दिन में 40 SHO का तबादला
दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एक्शन, दो दिन में 40 SHO का तबादला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget