एक्सप्लोरर

Haryana: कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी हरियाणा BJP के अध्यक्ष नियुक्त, ओपी धनखड़ को मिली ये जिम्मेदारी

Haryana BJP President Nayab Singh Saini: हरियाणा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. फिलहाल राज्य में BJP और JJP गठबंधन की सरकार है. बीजेपी ने नए प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के सामने चुनौतियां भी होंगी

Haryana News: कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी को हरियाणा का बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वहीं, हरियाणा बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष ओपी धनखड़ को बीजेपी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया. सैनी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य हैं. राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. अगले साल ही पूरे देश में आम चुनाव भी हैं. ऐसे में बीजेपी ने नायब सिंह सैनी को बड़ी जिम्मेदारी दी है. राज्य में विपक्षी पार्टी कांग्रेस लगातार सरकार पर हमले कर रही है. ऐसे में सगंठन को कैसे मजबूत किया जाए और कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए कैसे तैयार किया जाए, संभवत: इन मुद्दों पर ही नए प्रदेश अध्यक्ष का फोकस होगा.

नायब सैनी बीजेपी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चे के उपाध्यक्ष भी हैं. पहली बार के सांसद सैनी की नियुक्ति से पार्टी को ओबीसी समुदाय के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिल सकती है, क्योंकि जाटों का समर्थन बड़े पैमाने पर कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के बीच बंटा हुआ है. जाट राज्य में सबसे अधिक आबादी वाला समुदाय है. बीजेपी पहले से ही जेजेपी के साथ गठबंधन में है. जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं. धनखड़ को जुलाई 2020 में बीजेपी की हरियाणा इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था और उन्होंने इस साल जुलाई में अपना कार्यकाल पूरा किया.

नायब सैनी ने क्या कहा?

सांसद नायब सैनी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने के लिए श्री जगत प्रकाश नड्डा जी का बहुत बहुत धन्यवाद ." अपने एक और पोस्ट में उन्होंने कहा, "बीजेपी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके कुशल संगठनकर्ता श्री ओम प्रकाश धनखड़ जी को बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव के रूप में नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई. आपके संगठनात्मक अनुभव का लाभ देशभर के कार्यकर्ताओं को प्राप्त हो, सफलतम कार्यकाल हेतु मेरी ढेरों शुभकामनाएँ."

ओपी धनखड़ ने भी दी बधाई

ओम प्रकाश धनखड़ ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "धन्यवाद केंद्रीय नेतृत्व, धन्यवाद प्रदेश टीम बीजेपी, धन्यवाद जिला अध्यक्ष- जिला टीम, धन्यवाद मंडल अध्यक्ष- मंडल टीम, धन्यवाद शक्तिकेंद्र प्रमुख- सहप्रमुख, धन्यवाद त्रिदेव- बूथ समिति, धन्यवाद पन्ना प्रमुख. आपने सबने संगठन कार्य हेतु परिश्रम की पराकाष्ठा की - दिल गहराइयों से आभार, नमन आपकी मेहनत को बधाई नायब सिंह सैनी को प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व के लिये."

Gurugram: एक साल से लटके हुए थे कई मामले, निपटान न होने पर 14 जांच अधिकारियों पर गिरी गाज, सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget