एक्सप्लोरर

Gurugram: लूट का आरोपी चढ़ा गुरुग्राम पुलिस के हत्थे, साथियों संग ऐसे देता था डकैती को अंजाम

Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है, इसमें एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया और 10 गाड़ी भी बरामद किया है. उसने साल 2020 में अपने साथियों के साथ लगातार पांच वारदात की थी.

Gurugram Crime News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के आउटर एरिया सहित द्वारका एक्सप्रेस-वे, मानेसर व KMP पर हथियार के बल पर साथियों के संग लूट करने वाले एक आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने तीन साल बाद काबू कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर ऐसे स्थान पर वारदातों को अंजाम देते थे, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं होते थे और जो सुनसान एरिया होता था. 

कोई किसी का इंतजार करने के लिए रुकने वाले वाहनों को यह अपना निशाना बनाते थे. गिरफ्तार किया गया आरोपी राहुल गुरुग्राम के भांगरौला का रहने वाला है और दो महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है. गुरुग्राम पुलिस ने जब इसकी कुंडली खंगाली तो साल 2020 में हुई वारदातों का खुलासा हुआ जिसके बाद इसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके अन्य आरोपी भी जेल में बंद हैं जिन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी.

2020 में हुई वारदातों का अब हुआ खुलासा
गुरुग्राम पुलिस के एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया की गुरुग्राम पुलिस की मानेसर अपराध शाखा ने साल 2020 में हुई लूट और डकैती की वारदातों को सुलझाने के लिए जांच कर रही थी. जांच के दौरान पुलिस को आरोपी राहुल के बारे में जानकारी लगी जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसने साल 2020 में अपने साथियों के साथ लगातार पांच वारदात की थी जिन्हें आज तक पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई थी. अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अनट्रेस फाइल अब बंद हो पाएगी. 

दो साथियों को कुछ दिन पहले ही किया था गिरफ्तार 
फिलहाल गुरुग्राम पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है. वारदात को अंजाम देने से पहले यह ऐसे स्थान को चुनते थे जहां पुलिस का आवागमन कम हो और वह एरिया किसी भी तरह से सीसीटीवी कैमरे में न आ रहा हो, तब ये वारदातों को अंजाम देते थे. गुरुग्राम पुलिस ने इसके दो साथियों को कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था जो जेल में बंद है.

अब गुरुग्राम पुलिस जेल में बंद आरोपियों को प्रोडक्शन रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी क्या क्या खुलासे करते हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

ये भी पढ़ें: Haryana: शहीदी दिवस पर डीसी निशांत कुमार यादव ने किया नमन, कहा- शहीदों का सम्मान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
Delhi Weather Today: दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी
दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन हंगामा, BJP बोली- नेता विपक्ष गोवा घूम रहीं...
दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन हंगामा, BJP बोली- नेता विपक्ष गोवा घूम रहीं...

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget