एक्सप्लोरर

Gurugram: गुरुग्राम पुलिस ने लग्जरी बाइक चोरी करने वाले शातिर को किया गिरफ्तार, 15 दिन में आधा दर्जन बाइक उड़ा चुका

Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है, पुलिस ने एक बड़े चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, जो पिछले 10 से 15 दिनों में आधा दर्जन लग्जरी बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है.

Gurugram Bike Thief Busted: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐसे छात्र चोर को गिरफ्तार किया है जो सिर्फ लग्जरी बाइक चुराता था. लग्जरी बाइक चुराने वाले शातिर चोर को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया.  28 सितंबर को जाकिर नाम के लग्जरी बाइक चोरी करने वाले चोर को गुरुग्राम पुलिस ने उस वक्त रंगे हाथों पकड़ा जब वो गुरुग्रस्म के सेक्टर 29 में एक बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम दे रहा था.

एसीपी क्राइम वरुण दहिया की माने तो लग्जरी बाइक चोर जाकिर जो की भरतपुर राजस्थान का रहने वाला है. शातिर लग्जरी बाइक चोर जाकिर पिछले 10 से 15 दिनों के भीतर ही आधा दर्जन लग्जरी बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है. जाकिर से बुलेट,अपाचे और आर वन फाइव जैसी लग्जरी बाइक भी गुरुग्राम पुलिस ने बरामद की है. पुलिस की जांच में पता चला है कि ये शातिर चोर अकेला ही चोरी की वारदात को अंजाम देता रहा है. 

10 से 15 दिनों के अंदर 6 लग्जरी बाइक कर ली चोरी
गुरुग्राम पुलिस की माने तो यह पकड़ा गया शातिर चोर जाकिर चोरी की बाइक को पुन्हाना के एक गांव इकठ्ठा करता था और उसके बाद उन्हें आगे बेचने का प्लान बनाता था. इससे पहले जून महीने में भी बाइक चोरी की वारदात में शामिल रहा है. जुलाई महीने में नूंह हिंसा के बाद जाकिर ने चोरी करना कम कर दिया और पिछले 10 से 15 दिनों में ही आधा दर्जन लग्जरी बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.

नूह हिंसा के बाद बाइक चोरी की वारदातों में आ गई थी कमी
गुरुग्राम पुलिस के एसीपी क्राइम वरुण दहिया की माने तो ये शातिर चोर एक एल की रखता था, जिससे आसानी से बाइक को अनलॉक किया जा सके. पुलिस ने इस चोर के कब्जे से 6 बाइक बरामद की है. पुलिस की माने तो नूंह हिंसा के बाद शहर में चोरी की वारदात में कमी आ गई थी लेकिन अब दोबारा से बाइक चोरी की घटना बढ़ने लगी है. ये शातिर चोर डीएलएफ, पालम विहार सोहना सिटी एरिया में एक्टिव रहता था. फिलहाल इस मामले में गहनता से जांच कर रही है. अब देखना होगा पुलिस की आगे की जांच में क्या कुछ सामने आता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

गुरुग्राम से राजेश यादव की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: Gurugram: गे डेटिंग ऐप से करते थे दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर करते थे मारपीट, 4 युवक गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget