एक्सप्लोरर

Gurugram Road Accident: गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, एक की मौत

Gurugram News: सोहना के सिलानी चौक के पास एक डंपर ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक की मौत हो गई और एक अन्य बुरी तरह से घायल है. मामले में जांच जारी है.

Gurugram Accident: सोहना के सिलानी चौक के पास रविवार को एक डंपर ट्रक ने पीड़ितों की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है. पुलिस ने कहा कि मोटरसाइकिल पर सवार मृतक की पहचान 36 वर्षीय अजीत सिंह डागर के रूप में हुई है. वहीं घायल की पहचान 35 वर्षीय धर्मवीर के रूप में हुई है जो पलवल जिले के मंदकोला और हथिन के हैं.

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस ने कहा कि दोनों शाम करीब साढ़े सात बजे सिलानी गांव से मंदकोला लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नया ट्रक बिना पंजीकरण संख्या के नियंत्रण खो चुका था और एक क्रॉसक्रॉस पैटर्न में आगे बढ़ रहा था. टक्कर के बाद हेलमेट पहने डागर के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उसके दोस्त के अंगों में कई चोटें आईं. संयोग से डागर के चाचा भगत सिंह डागर उस समय घटनास्थल के पास एक शराब की दुकान पर थे. वो दोनों को पास के अस्पताल में ले गए.

Narela Fire News: दिल्ली के नरेला में प्लास्टिक चटाई बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 22 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज

सोमवार शाम को सोहना सदर थाने में भगत की शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279 (रैश ड्राइविंग), 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण) और 337 (किसी भी व्यक्ति को चोट पहुंचाने की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया.

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

सोहना सदर थाने के थाना प्रभारी देविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मौके से ट्रक बरामद कर लिया है. चालक दुर्घटना के बाद भाग गया था. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस चालक की पहचान का पता लगाने के लिए ट्रक मालिक को नोटिस देगी.

ये भी पढ़ें-

Delhi: दिल्ली के जामिया नगर में गिल्ली डंडा खेलने का विरोध करना पड़ा भारी, झड़प में घायल युवक की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
जंतर-मंतर का आंदोलन आज 7 बजे खत्म हो जाएगा ? दिल्ली पुलिस ने साफ की तस्वीर, आया बयान
जंतर-मंतर का आंदोलन आज 7 बजे खत्म हो जाएगा ? दिल्ली पुलिस ने साफ की तस्वीर, आया बयान
सफदरजंग से शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक! दिल्ली HC ने याचिका पर दिया फैसला, जानें- अब क्या होगा?
सफदरजंग से शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक! दिल्ली HC ने याचिका पर दिया फैसला, जानें- अब क्या होगा?
दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर सोनम वांगचुक की पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- यह तो गैर-कानूनी...
दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर सोनम वांगचुक की पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- यह तो गैर-कानूनी...

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget