एक्सप्लोरर

Gurugram: प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो प्रेमी ने पेचकस से गर्दन पर किया वार

महिला ने बताया कि गुरुवार शाम को, वह बाइक पर आया और मुझे फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. जब मैंने इनकार कर दिया, तो वह क्रोधित हो गया और मेरी गर्दन पर पेचकस से वार किया और भाग गया.

Gurugram News: देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां लिव-इन में रह रहे एक शख्स ने अपनी प्रेमिका पर पेचकस से सिर्फ इसलिए हमला कर दिया क्योंकि उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था. इस हमले में महिला को बुरी तरह घायल करने के बाद आरोपी वहां से भाग गया, जिसके बाद महिला पड़ोसी की मदद से अस्पताल पहुंची और अपना इलाज कराया.

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

अस्पताल से फस्ट एड के बाद महिला सीधा पुलिस के पास पहुंची और अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, वह अपने पति से अलग होकर गुरुग्राम में एक किराए के कमरे में रहती थी, जहां उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी शिवम कुमार से हुई. महिला ने अपनी शिकायत में कहा, हमारे लिव-इन संबंध शुरू करने के तुरंत बाद, शिवम ने शादी के बहाने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए. हाल ही में मुझे पता चला कि शिवम शादीशुदा है.

गर्दन पर किए पेचकस से कई वार

उसने कहा, गुरुवार शाम को, वह बाइक पर आया और मुझे फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. जब मैंने इनकार कर दिया, तो वह क्रोधित हो गया और मेरी गर्दन पर पेचकस से वार किया और भाग गया. शिकायतकर्ता ने बताया कि पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गुरुग्राम के राजीव चौक से गिरफ्तार कर लिया. महिला की शिकायत के आधार पर सदर पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.

आरोपी राजीव चौक से किया गिरफ्तार

सहायक पुलिस आयुक्त वरुण दहिया ने कहा, 'आरोपी को राजीव चौक से गिरफ्तार किया गया और हम उससे पूछताछ कर रहे हैं. उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के मूल निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है. उसे कल शहर की अदालत में पेश किया जाएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget