एक्सप्लोरर

Gurugram: रात में बेवजह वाहनों को रोककर काटा जा रहा था चालान, DCP ने अपनाया सख्त रुख, दिया यह आदेश

Delhi NCR News: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में रात के समय ट्रैवल कर रहे लोगों को बीच रास्ते रोककर बेवजह चालान काटने का मामला सामने आया था. इस मामले में डीसीपी ने एक्शन लिया है.

Gurugram News: गुरुग्राम में रात के वक्त वाहनों को चालान जारी नहीं किया जाएगा. यह फैसला डीसीपी ट्रैफिक ने रात के वक्त वाहनों की जांच की शिकायत मिलने के बाद किया है. इसको लेकर उन्होंने निर्देश भी जारी किए हैं. डीसीपी ने निर्देश दिया है कि अगर जरूरत हो तो उच्च अधिकारियों से अनुमति लेने के बाद ही चालान (Challan) जारी किया जाए. 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक डीसीपी वीरेंद्र विज की 28 मई की चिट्ठी में लिखा गया है, ''ट्रैफिक इंस्पेक्टर को आदेश दिया गया है कि वे उनके कार्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को कमांड दें कि रात के वक्त किसी भी वाहन को रोककर चालान नहीं काटे जाएंगे. अगर मोटर वाहन एक्ट के तहत चालान काटने की जरूरत हो तो नियमों के तहत पहले संबंधित गैजेटेड ऑफिसर से अनुमति लेने के बाद ड्राइवर को चालान जारी किया जाए.''

नियमों का पालन करने में ढिलाई पर होगी कार्रवाई
डीसीपी ने साथ ही कहा है कि अगर कोई पुलिसकर्मी नियमों का पालन नहीं करता तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. चिट्ठी में लिखा गया है, ''इस आदेश का कड़ाई से पालन होना चाहिए. भूल और लापरवाही की स्थिति में संबंधित ट्रैफिक पुलिस पर तत्काल प्रभाव से विभागीय कार्रवाई की जाएगी.''

बेवजह चालान जारी करने की मिली शिकायत
गुरुग्राम में ट्रैफिक को सरल बनाने और आम लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए रात के समय ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है. डीसीपी ने कहा, ''यह बात नोटिस में आई है कि रात के समय में ट्रैफिक पुलिस कर्मी बेवजह आम लोगों के वाहनों को रोकते हैं और उन्हें प्रताड़ित करते हैं और बेवजह उनका चालान जारी करते हैं.''

वीरेंद्र विज ने कहा कि रात के वक्त तैनात किए गए ट्रैफिक पुलिस को अहम भूमिका होगी. आम लोगों और ड्राइवर को गाइड करना चाहिए और उनकी मदद करनी चाहिए. सड़क दुर्घटना की स्थिति में उनके लिए सुरक्षित मार्ग का प्रबंध करना चाहिए. घायलों को तुरंत नजदीकी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराना चाहिए और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मुख्य मार्ग से तुरंत हटाया जाना चाहिए ताकि ट्रैफिक की आवाजाही सरल हो सके.

ये भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने तीन जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक
दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget