दिल्ली में न्यूनतम पारा पहुंचा 17.1, बढ़ी ठंड, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री, जबकि न्यूनताम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं, AQI शाम 4 बजे 139 रहा और ये मध्यम श्रेणी में आता है, लेकिन 21 अक्टूबर को ये और खराब हो सकता..

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में अक्टूबर महीने का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में पारा गिरकर 17.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और ये मौसमी औसत से 1.3 डिग्री कम है.
वहीं, दिन के दौरान अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राजधानी का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शाम 4 बजे 139 रहा और ये मध्यम श्रेणी में आता है. हालांकि, विभाग के अनुसार, 21 अक्टूबर से हवा की गुणवत्ता और खराब स्तर पर पहुंच सकता है.
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार (20 अक्टूबर) को आसमान साफ और शुष्क रहने वाला है. आज शहर का अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. IMD के अनुसार, सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 10-15 किमी प्रति घंटा रहेगी. विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद इसमें 1-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी.
बता दें कि हिमाचल प्रदेश और उससे सटे पंजाब के ऊपर, समुद्र तल से 3.1 km की ऊंचाई पर एक 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) एक एक साइकलोनिक सर्कुलेश के रूप में बना हुआ है. इस कारण शहर के रात या सुबह के तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है.
पिछले 24 घंटों में तापमान में बदलाव नहीं
पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला है. इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 15-20 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलीं. पिछले 24 घंटों के दौरान नमी का स्तर 39 से 96 प्रतिशत के बीच रहा.
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'






















