एक्सप्लोरर

GST on Dairy Products: कल से लगेगा महंगाई का झटका, खाने पीने के साथ इलाज कराने पर बढ़ेगा खर्चा

कल से महंगाई का झटका लगनेवाला है. महंगाई का असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा. दूध से बने पैक्ड प्रोडक्ट को पहली बार जीएसटी के दायरे में लाया गया है. अस्पताल में इलाज कराना भी महंगा हो जाएगा.

GST on Dairy Products: आम आदमी पर महंगाई की मार और पड़ने वाली है. 18 जुलाई से जरूरत की कई चीजें महंगी होने जा रही हैं. महंगाई का असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा. सरकार ने दही-लस्सी, दूध, मक्खन, से लेकर खाने पीने के सामानों पर जीएसटी लगा दी है. दूध से बने पैक्ड प्रोडक्ट को पहली बार जीएसटी के दायरे में लाया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हाल ही में हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में दूध के प्रोडक्ट को पहली बार जीएसटी में शामिल करने का फैसला लिया गया था.

कल से आपकी जेब ज्यादा होगी ढीली

सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडाइरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स के नए नोटिफिकेशन के मुताबिक सोमवार यानि कल से सिफारिश को लागू किया जा रहा है, जिसकी वजह से दूध के पैक्ड प्रोडक्ट महंगे हो जाएंगे. 18 जुलाई से देशभर में दही, लस्सी, दूध, मक्खन, गेहूं, चावल, दाल, ब्रेड जैसे पैक्ड प्रोडक्ट का दाम बढ़ जाएगा.

दूध से बने प्रोडक्ट्स पर 5 फीसदी GST

बैठक में टेट्रा पैक वाले दही, लस्सी और बटर मिल्क पर 5 फीसदी जीएसटी लगाने का फैसला किया गया था. ब्लेड, पेपर कैंची, पेंसिल शार्पनर, चम्मच, कांटे वाले चम्मच, स्किमर्स और केक-सर्वर्स पर भी सरकार ने जीएसटी की दर को बढ़ा दिया है. जिसके बाद अब 18 फीसदी की दर से जीएसटी वसूली जाएगी.

अस्पताल में इलाज कराना भी महंगा होगा

सोमवार से खाने पीने के साथ अस्पताल में इलाज कराना भी महंगा हो जाएगा. अस्पताल में जिन कमरों का किराया 5000 रुपये से ऊपर है उस पर सरकार जीएसटी वसूलेगी. पहले ये GST के दायरे से बाहर था. लेकिन हाल ही में हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में इसे भी जीएसटी के दायरे में लाया गया है.

Delhi Property Tax: दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स समय से भुगतान करने पर मिलेगी 10 फीसद की छूट, जानिए- अंतिम तारीख

एलईडी लाइट्स और लैंप की कीमतों में भी इजाफा हो जाएगा. सरकार ने इस पर GST को 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया है. इसके अलावा बैंकों में भी आपकी जेब पर बोझ बढ़ जाएगा. चेक बुक लेने पर अब 18 फीसदी GST वसूली जाएगी. एटलस सहित मैप पर अब 12 फीसदी की दर से GST लगेगी.

1000 रुपये किराये वाले होटल के कमरे पर भी आपको GST चुकाना पड़ेगा. अभी तक 1000 रुपये तक के कमरे GST के दायरे से बाहर थे, इन पर अब 12 फीसदी की दर से GST वसूला जायगा. सरकार ने खाने पीने के सामान पर GST दर तब बढ़ाई है, जब जीएसटी कलेक्शन बंपर हो रहा है.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जून महीने में जीएसटी कलेक्शन 56 फीसदी बढ़कर 1.44 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. लगातार पांचवें महीने सरकार को जीएसटी से 01 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व प्राप्त हुआ है.

Delhi Metro News: दिल्ली में रेड लाइन पर बिना ड्राइवर के चलेगी मेट्रो, ट्रायल हुआ पूरा, जानिए खास बातें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget