एक्सप्लोरर

Greater Noida News: तीन नवंबर को बिल्डरों की 270 करोड़ की संपत्तियां होंगी नीलाम, शुरू हुई ई-नीलामी की प्रक्रिया

ज्यादातर संपत्तियां ग्रेनो वेस्ट के बिल्डर की हैं. ई-नीलामी में शामिल करीब 60 प्रतिशत संपत्ति ग्रेनो वेस्ट की है. वहीं, सबसे महंगी संपत्ति नोएडा सेक्टर 18 स्थित वेव मॉल की है.

Greater Noida News: अभी तक कुर्क की गई बिल्डर की रेजिडेंशियल, कमर्शियल प्रॉपर्टी की नीलामी 3 नवंबर को होगी. इसमें 54 करोड़ की सबसे महंगी और 25.11 लाख की सबसे सस्ती संपत्ति होगी. सबसे अधिक कॉसमॉस इंफ्रास्टेट बिल्डर की संपत्तियां नीलाम होंगी. नीलामी के माध्यम से लोगों के पास नोएडा में वेब मॉल और ग्रेटर नोएडा में अंसल मॉल में दुकान खरीदने का मौका होगा. यूपी रेरा के आदेश पर खरीदारों का पैसा नहीं देने पर बिल्डरों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट जारी कर यह संपत्तियां कुर्क की गई थी.

प्रशासन ने शुरू की 270 करोड़ की संपत्तियों की ई नीलामी करने की प्रक्रिया 
जिला प्रशासन अब तक करीब 400 करोड़ की संपत्तियां कुर्क कर चुका है. प्रशासन ने 270 करोड़ की संपत्तियों की ई नीलामी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिले और प्रदेश की पहली नीलामी 3 नवंबर को होगी. इसकी प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है. इन नीलामी में शामिल होने के लिए आवेदन मांगे गए हैं. रविवार को प्रशासन ने संपत्ति का ब्यौरा भी सार्वजनिक कर दिया है. वेबसाइट के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोगों को नीलामी में शामिल संपत्तियों का ब्यौरा दिया है. ज्यादातर संपत्तियां ग्रेनो वेस्ट के बिल्डर की हैं. ई-नीलामी में शामिल करीब 60 प्रतिशत संपत्ति ग्रेनो वेस्ट की है. वहीं, सबसे महंगी संपत्ति नोएडा सेक्टर 18 स्थित वेव मॉल की है. यहां 1453 वर्ग मीटर है और इसकी कीमत 54 करोड़ है. इसी से बोली शुरू होगी.

इससे पहले गाजियाबाद में यूपी रेरा ने बड़ी कार्रवाई की थी. यहां स्थित तीन प्रोजेक्ट्स अंतरिक्ष संस्कृति फेज-2, अंतरिक्ष संस्कृति फेज-3 और रक्षा विज्ञान संस्कृति फेज-2 का रजिस्ट्रेशन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया था. इनके प्रोमोटरों मेसर्स अंतरिक्ष रियलटेक प्रा. लि. और रक्षा विज्ञान कर्मचारी सहकारी आवास समिति लि. को यूपी रेरा द्वारा डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया था. यूपी रेरा द्वारा प्रमोटर को फोटो और नाम सहित डिफॉल्टर की लिस्ट में शामिल कर दिया गया था.

Greater Noida: गलगोटिया यूनिवर्सिटी से गायब छात्र का शव चार दिन बाद नाले में मिला, 5 छात्रों पर हत्या का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget