एक्सप्लोरर

Bus Tracking: ग्रेटर नोएडा में अब ऐप के जरिए जान सकेंगे बसों की टाइमिंग, यहां जानिए क्या है तरीका

Track Bus Online: ग्रेटर नोएडा में लोकल बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल अब बसों को ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकेगा, इसके लिए एक ऐप लॉन्च किया गया है.

Greater Noida Bus Tracking Through APP: अगर आप ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में रहते हैं तो ये खबर आपके काम को हो सकती है, क्योंकि ग्रेटर नोएडा में अब लोकल बस की टाइमिंग के लिए भी एक ऐप बनाया गया है. इस ऐप के जरिए लोग जान सकेंगे की कोई भी बस आपके पास कितनी देर में पहुंचेगी. दरअसल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सभी लोकल बसों में जीपीएस लगवा दिया है.

ट्रैक नाम का होगा यह ऐप

जिस ऐप के जरिए बसों को कनेक्ट किया जाएगा उसका नाम "ट्रैक" रखा गया है. इस ऐप के जरिए आप बसों के आने-जाने का सटीक टाइम पता कर सकते हैं. दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और रोडवेज की संयुक्त पहल से बीते छह जनवरी को स्थानीय बस सेवा शुरू की गई है. ग्रेटर नोएडा में 5 रूटों पर यह सेवा  शुरू हुई है.

कासना से ननुआ तक होगा पहला रूट

जनवरी में ग्रेटर नोएडा के पांच रूटों पर 6 जनवरी से इस स्थानीय बस सेवा शुरू हुई है, लोकल बसों की सेवा में पहला रूट कासना बस डिपो से ननुआ का राजपुर तक वाया सिरसा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दफ्तर, तिलपता चौक, सूरजपुर, एलजी चौक और परी चौक है, इस रूट की पहली बस सुबह 6.15 बजे से चलती है, इसके बाद 9.45 बजे और फिर 13.15 बजे चलती है.

MCD Amendment Bill 2022: दिल्ली एमसीडी के एकीकरण का विधेयक लोकसभा में पेश, इन दलों ने जताई आपत्ति

ननवा से राजपुर होगा दूसरा रूट

दूसरा रूट ग्रेटर नोएडा डिपो से ननवा का राजपुर वाया सिरसा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दफ्तर, तिलपता चौक, किसान चौक, सूरजपुर, एलजी चौक और परी चौक है. इस रूट की पहली बस डिपो से 6.30 बजे चलती है, इसके बाद 10.45 बजे चलती है.

कासना से ग्रेटर नोएडा डिपो होगा तीसरा रूट

तीसरा रूट कासना बस डिपो से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व जगत फार्म होते हुए ग्रेटर नोएडा डिपो तक है. इस रूट की पहली बस डिपो से 8.30 बजे, 9.45 बजे, 11 बजे, 12.15 बजे, 13.30 बजे,  14.45 बजे, 16 बजे, 17.15 बजे चलती है.

ग्रेटर नोएडा डिपो से दोबारा डिपो होगा चौथा रूट

चौथा रूट ग्रेटर नोएडा डिपो से वाया घरबरा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण होते हुए ग्रेटर नोएडा डिपो तक है, इस रूट पर डिपो से पहली बस सुबह 7 बजे, 9.15 बजे, 11.30 बजे, 13.45 बजे और फिर 16.00 बजे चलती है.

ग्रेटर नोएडा से डिपो होगा पांचवा रूट

पांचवां रूट ग्रेटर नोएडा से हिंडन ब्रिज व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण होते हुए वापस ग्रेटर नोएडा डिपो तक है, इस रूट की पहली बस सुबह 7.45 बजे और फिर 11.45 बजे चलती है.

एंड्रॉयड और आईफोन के लिए भी है ऐप

स्थानीय बस सेवा के प्रभारी सलिल यादव ने बताया की इस ऐप से यात्रियों को बसों की सही लोकेशन और टाइमिंग पता चल सकेगा, इसके लिए प्राधिकरण ने ट्रैक नाम से ऐप तैयार कराया है. इसे प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं. इसका लिंक आईओएस व आईफोन के लिए  https://apps.apple.com/in/app/vehicletrack-monitor-your/id1158866599?platform=iphone और एंड्रॉयड फोन के लिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.axes.axestrack है. यात्रियों के लिए यूजर आईडी GNIDAlocalbus और पासवर्ड vt4india होगा. इसके जरिए आप बसों के आने-जाने का सही समय आसानी से पता कर सकते हैं.

अरविंद केजरीवाल ने लिखा अमित शाह को पत्र, NDMC के 4500 अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget