एक्सप्लोरर

दिल्ली की एयर क्वालिटी खराब, क्या लागू होंगे GRAP के प्रतिबंध? आया बड़ा अपडेट

GRAP Restrictions News: फिलहाल ग्रैप के पहले चरण को लागू करने की आवश्यकता नहीं है. अधिकारी ने बताया कि CAQM स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है.

दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल ग्रैप के प्रतिबंध लागू नहीं होंगे. एयर क्वालिटी प्रबंधन आयोग (CAQM) ने शुक्रवार (3 अप्रैल) को दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी के खराब स्तर पर पहुंचने के बावजूद पाबंदियों को लागू नहीं करने का फैसला किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा जारी एक्यूआई बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली का दैनिक औसत एक्यूआई 200 के आंकड़े को पार कर गया और 266 (खराब श्रेणी में) दर्ज किया गया.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘एयर क्वालिटी प्रबंधन आयोग की ग्रैप उप-समिति ने क्षेत्र में मौजूदा एयर क्वालिटी की समीक्षा करने के साथ-साथ भारत मौसमविज्ञान विभाग (आईएमडी) और भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) द्वारा उपलब्ध कराई गईं मौसम संबंधी स्थितियों और एक्यूआई के पूर्वानुमान की समीक्षा करने के लिए एक बैठक बुलाई.’’

राघव चड्ढा क्या कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं? अलका लांबा ने कर दिया बड़ा दावा

धूल भरी आंधी के कारण एक्यूआई में बढ़ोतरी

उन्होंने बताया, ‘‘दिल्ली-एनसीआर की मौजूदा एयर क्वालिटी स्थिति और मौसम एवं मौसम विज्ञान संबंधी पूर्वानुमान की समीक्षा करते हुए आयोग ने पाया कि दिल्ली का एक्यूआई, जो कल 194 दर्ज किया गया था, आज सुबह धूल भरी आंधी के कारण शाम 4 बजे तक तेजी से बढ़कर 266 हो गया है.’’

आज रात और कल हल्की बारिश की संभावना

आयोग ने कहा कि मौसम या एक्यूआई पूर्वानुमान के मुताबिक आज रात और कल हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, साथ ही आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति अनुकूल रहने की उम्मीद है.

16 मार्च को हटा दिए गए थे सभी प्रतिबंध

अधिकारी ने कहा, ‘‘मौसम संबंधी स्थितियों और एयर क्वालिटी सूचकांक (एक्यूआई) के गतिशील मॉडल और पूर्वानुमानों से संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में दिल्ली का ओवरऑल एयर क्वालिटी ‘मध्यम’ श्रेणी में रहेगा. इसलिए समिति ने निर्णय लिया है कि फिलहाल ग्रैप के पहले चरण को लागू करने की आवश्यकता नहीं है. आयोग स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है और दिल्ली-एनसीआर की एयर क्वालिटी की स्थिति की समीक्षा करेगा.’’ एयर क्वालिटी में उल्लेखनीय सुधार के बाद 16 मार्च को ग्रैप के तहत दिल्ली-एनसीआर में लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा दिए गए थे.

राघव चड्ढा पर चौतरफा हमलों के बीच अमनातुल्लाह खान का बड़ा बयान, 'क्या आप हमारी पार्टी को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget