एक्सप्लोरर

दिल्ली के सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग बदली, जाम से निजात के लिए CM आतिशी का फैसला

Delhi Govt Offices Timing Changed: दिल्ली में प्रदूषण की मौजूदा स्थिति और सड़क पर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए सीएम आतिशी ने इसकी घोषणा की.

राजधानी में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए दिल्ली के सरकारी दफ्तरों का समय बदल दिया गया है. सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार के दफ़्तरों का समय सुबह 10 से 6:30 कर दिया गया है. सीएम आतिशी ने कहा कि इस फैसले के बाद ट्रैफिक की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलेगी.

सीएम आतिशी ने एक्स पर दी जानकारी

सीएम आतिशी ने एक्स पर लिखा, "दिल्ली नगर निगम के दफ्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक, केंद्र सरकार के दफ्तर सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक और  दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेंगे."

60 एक्स्ट्रा चक्कर लगाएगी दिल्ली मेट्रो

बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए शुक्रवार (15 नवंबर) सुबह आठ बजे से GRAP का स्टेज तीन लागू कर दिया गया है. ऐसे में राजधानी में 106 अतिरिक्त क्लस्टर बसें संचालित होगी और मेट्रो ट्रेन 60 एक्स्ट्रा चक्कर लगाएगी. सीएम आतिशी की घोषणा से पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसकी जानकारी दी.

दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री पर प्रतिबंध

राजधानी में लगातार दो दिन एयर क्वालिटी 'गंभीर' श्रेणी में रही. शुक्रवार को भी एयर क्वालिटी इंडेक्स  411 जो 'गंभीर' श्रेणी में ही आता है.  दिल्ली में ई-बस और सीएनजी से चलने वाली बस को छोड़कर अंतरराज्यीय बस के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसके अलावा बीएस 3 पेट्रोल, बीएस 4 डीजल चार पहिया वाहनों पर भी रोक लगाई गई है.

कृत्रिम बारिश पर विचार- गोपाल राय

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अगर एयर क्वालिटी और खराब होती है तो कृत्रिम बारिश जैसे उपायों पर  भी विचार किया जा सकता है और वह इस बारे में केंद्र सरकार के साथ बात करेंगे.  उन्होंने बताया कि ग्रैप के तीसरे चरण के उपायों के तहत दिल्ली में निर्माण और किसी भी तरह की तोड़फोड़ की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.  राय ने कहा, ‘‘हम दिल्ली में ग्रैप-3 के तहत लागू उपायों को और अधिक प्रभावी बनाने पर काम कर रहे हैं.’’

दिल्ली में अवैध प्रवासियों की संख्या में बढ़ोतरी, LG ने अधिकारियों को दिया ये निर्देश

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BLA On Pakistan: बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
Anupama Written Update: कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
ताबीज पहनाए...वशीकरण किया, अलीगढ़ की सास-दामाद प्रेम कहानी में अब आया नया ट्विस्ट
ताबीज पहनाए...वशीकरण किया, अलीगढ़ की सास-दामाद प्रेम कहानी में अब आया नया ट्विस्ट

वीडियोज

Janhit: India के धुरंधुर फिर रचेंगे इतिहास ! | IND vs Pak T20 World Cup | Chitra Pathi
Shankracharya vs CM Yogi: Shankracharya पर सियासी भूचाल ! | UP Politics | Controversy
Sansani: प्यार का पंचनामा...'वेलेंटाइन डेट' के दरिंदे ! | Crime News
Sandeep Chaudhary: शंकराचार्य पर महासंग्राम...Debate में हो गया योगी vs अखिलेश | Shankaracharya News
Sadhguru के आश्रम में कैसे बनता है लोगों का खाना? सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BLA On Pakistan: बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
Anupama Written Update: कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
ताबीज पहनाए...वशीकरण किया, अलीगढ़ की सास-दामाद प्रेम कहानी में अब आया नया ट्विस्ट
ताबीज पहनाए...वशीकरण किया, अलीगढ़ की सास-दामाद प्रेम कहानी में अब आया नया ट्विस्ट
Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?
चुनाव के बाद भारत के साथ कैसे रिश्ते रखेगा बांग्लादेश? तारिक रहमान ने दिया बड़ा बयान
चुनाव के बाद भारत के साथ कैसे रिश्ते रखेगा बांग्लादेश? तारिक रहमान ने दिया बड़ा बयान
होली पर टिकट नहीं मिल रही तो न लें टेंशन, इन रूट पर रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें
होली पर टिकट नहीं मिल रही तो न लें टेंशन, इन रूट पर रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें
इस देश में रहते हैं सबसे छोटे कद के लोग, जानें यहां कितनी है पुरुषों और महिलाओं की औसत लंबाई?
इस देश में रहते हैं सबसे छोटे कद के लोग, जानें यहां कितनी है पुरुषों और महिलाओं की औसत लंबाई?
Embed widget