एक्सप्लोरर

LPG Cylinder: अब राशन की दुकानों पर मिलेंगे छोटे LPG सिलेंडर, सरकार दे सकती है खुदरा बिक्र की इजाजत

LPG Cylinder: अब राशन की दुकानों पर उपभोक्ताओं को छोटे LPG सिलेंडर देने की कवायद हो रही है. इसके लिए केंद्र सरकार खुदरा बिक्री की अनुमति देने पर विचार कर रही है.

LPG Cylinder News: केंद्र सरकार राशन दुकानों के जरिये छोटे एलपीजी सिलेंडरों की खुदरा बिक्री की अनुमति देने पर विचार कर रही है. इसके साथ ही सरकार इन उचित दर दुकानों को वित्तीय रूप से व्यावहारिक बनाने के लिए वित्तीय सेवाओं की पेशकश की भी इजाजत दे सकती है. खाद्य सचिव सुधांशु पांडे की अध्यक्षता में राज्य सरकारों के साथ वर्चुअल बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा की गई. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, वित्त तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL) के साथ-साथ सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (CSC) के अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे. बैठक के बाद खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘उचित दर दुकानों (एफपीएस) की वित्तीय लाभप्रदता बढ़ाने के लिए सक्रिय उपाय किए जाने चाहिए. एफपीएस के माध्यम से छोटे एलपीजी सिलेंडरों की खुदरा बिक्री की योजना पर विचार किया जा रहा है."

सरकार खुदरा बिक्री की अनुमति देने पर कर रही विचार

पेट्रोलियम विपणन कंपनियों (ओएमसी) के प्रतिनिधियों ने उचित दर दुकानों (एफपीएस) के माध्यम से छोटे एलपीजी सिलेंडरों की खुदरा बिक्री के प्रस्ताव की सराहना की. ओएमसी ने कहा कि इच्छुक राज्य व केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों के साथ समन्वय के जरिये इसके लिए आवश्यक सहायता दी जाएगी. राज्य सरकारों ने कहा कि साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) के सहयोग से एफपीएस की लाभप्रदता में वृद्धि होगी. उन्होंने ये भी बताया कि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार लाभप्रदता की समीक्षा करने के लिए सीएससी के साथ समन्वय की जाएगी. एफपीएस के माध्यम से वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के प्रस्ताव पर वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के प्रतिनिधियों ने कहा कि इच्छुक राज्यों के साथ समन्वय के माध्यम से इसके लिए आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी.

बयान में कहा गया है कि सरकार पूंजी जुटाने के लिए एफपीएस डीलरों को मुद्रा ऋण का लाभ देने की योजना बना रही है. खाद्य सचिव ने राज्यों से इन पहल को शुरू करने और अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप इसमें काट-छांट करने को कहा. खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा, "एफपीएस के माध्यम से एलपीजी सिलेंडरों की खुदरा बिक्री की योजना की तैयारी. राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश इस बारे में एफपीएस डीलरों को जागरूक करेंगे." गोयल ने कहा कि उनका मंत्रालय एफपीएस की वित्तीय लाभप्रदता बढ़ाने के लिए सक्रिय कदम उठाने का आह्वान करता है. देश में लगभग 5.26 लाख राशन की दुकानें हैं जिनके माध्यम से गरीब लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत रियायती खाद्यान्न का वितरण होता है.

Aryan Khan Drugs Case: वसूली के आरोपों पर बोला गोसावी- ‘प्रभाकर का फोन खंगाले पुलिस, सबकुछ क्लियर हो जाएगा’

हरियाणा के बहादुरगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचला, तीन की मौत, राहुल गांधी ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के 60 लाख लोगों को यमुना के पानी से चलाना होगा काम, क्या है वजह?
दिल्ली के 60 लाख लोगों को यमुना के पानी से चलाना होगा काम, क्या है वजह?
दिल्ली में प्रदूषण से थोड़ी राहत, घटकर 191 पर आया AQI
दिल्ली में प्रदूषण से थोड़ी राहत, घटकर 191 पर आया AQI
'उन्हें तुरंत पाकिस्तान...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी
'उन्हें तुरंत पाकिस्तान...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी
दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में प्रोटेस्ट के बीच बवाल, ऑनलाइन की गईंं क्लासेज
दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में प्रोटेस्ट के बीच बवाल, ऑनलाइन की गईंं क्लासेज

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget