एक्सप्लोरर

'ढेर सारे दीये जलाएं, मिठाइयां बांटें लेकिन पटाखों से बचें', दिल्ली के मंत्री गोपाल राय की अपील

Delhi Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे दीपावाली को धूमधाम से मनाएं, ढेर सारे दीये जलाएं और मिठाइयां बांटे, लेकिन पटाखों से बचें.

Gopal Rai On Firecrackers: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण में इजाफे से लोगों का जीना तक मुहाल हो गया है. प्रदूषण इस समय पर अपने चरम पर है. इसकी वजह से दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने आम लोगों से इस बार प्रदूषण रहित दीपावली मनाने के लिए पटाखे चलाने से बचने का आग्रह किया है. उन्होंने इस विषय पर मीडिया से बातचीत में दीपावली के मौके पर दीए जलाने पर जोर दिया.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, “हमारी कोशिश यह है कि प्रदूषण फैलाने वाले सभी स्रोतों को कम से कम किया जा सके. इस संदर्भ में, पटाखे जलाने को नियंत्रित करने के लिए हम एक अभियान चला रहे हैं. दिल्ली के नागरिकों से हमारी अपील है कि वे दीपावाली को धूमधाम से मनाएं, ढेर सारे दीये जलाएं और मिठाइयां बांटे, लेकिन पटाखों से बचें."

सेहत पर गंभीर असर डालते हैं पटाखे- गोपाल राय

उन्होंने आगे कहा, "पटाखे हमारे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर गंभीर असर डालते हैं. हमने इसको लेकर बीते दिनों पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें उन्होंने हमें बताया कि इसके लिए 300 टीमों का गठन किया गया है. मैंने उन्हें निर्देश दिया है कि वे अधिक से अधिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, व्यापारिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के साथ बैठक करें. इस तरह से हम सभी मिलकर जागरूकता बढ़ा सकते हैं.
 
आपकी सुरक्षा और स्वास्थ्य सबसे अहम- गोपाल राय

आप नेता ने ये भी कहा, ''मुझे विश्वास है कि इस सामूहिक प्रयास का सकारात्मक असर पड़ेगा और दिवाली की रात और उसके अगले दिन जो धुएं और प्रदूषण फैलता है, उसे हम कम कर सकेंगे. हम सभी का मुख्य उद्देश्य इसके प्रति लोगों को जागरूक करना है. मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली वाले अपनी सेहत और जिंदगी को खतरे में नहीं डालेंगे. इसलिए, मेरी सभी से यह अपील है कि दिवाली को उत्साह और धूमधाम से मनाएं, लेकिन, पटाखों से दूरी बनाएं. आपकी सुरक्षा और स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है.”

ये भी पढ़ें: दिल्ली में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट का उल्लंघन करने वाले सावधान, ताबड़तोड़ कट रहे चालान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
दिल्ली में सफाईकर्मी को चाकू से गोदा, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली में सफाईकर्मी को चाकू से गोदा, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget