एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: 'AAP सरकार बनने पर ही जारी रहेंगी फ्री की योजनाएं', गोपाल राय ने ऐसा क्यों कहा?

Delhi Assembly Election 2025: गोपाय राय के अनुसार दिल्ली की जनता के पास दो विकल्प हैं. पहला आप की सरकार बनाकर काम कराए. दूसरा बीजेपी चुनकर जो सारा काम हो रहा है, उसे बंद करा ले. 

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रभारी और बाबरपुर विधानसभा से प्रत्याशी गोपाल राय ने 26 जनवरी को ताबड़तोड़ चार जनसभाएं की. ये जनसभाएं बाबरपुर के वेस्ट गोरख पार्क, वेस्ट ज्योति नगर, कबीर नगर और मोहनपुरी में हुईं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो महिला सम्मान और संजीवनी योजना लागू होगी. इससे दिल्ली के हर परिवार को मजबूती मिलेगी.

उन्होंने लोगों से कहा, "दिल्ली की जनता ने जैसे प्रचंड बहुमत देकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई थी, वैसे ही अरविंद केजरीवाल काम करने का इतिहास भी रचा. पूरे देश में आप इकलौती पार्टी है, जो बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज, महिलाओं को बस यात्रा और बुजुर्गों को तीर्थयात्रा मुफ्त में कराती है." 

गोपाल राय के मुताबिक, "इस बार भी कांग्रेस चुनावी लड़ाई से बाहर है. अगर दिल्ली की जनता आप को चुनती है तो मुफ्त सुविधाएं पहले की तरह जारी रहेंगी. बीजेपी को चुनती है तो सबकुछ बंद हो जाएगा."
 
'5 फरवरी 5 साल के लिए अहम फैसले का दिन'

बाबरपुर में जनसभा कर गोपाल राय ने कहा कि 5 फरवरी का दिन दिल्ली वालों की जिंदगी के अगले 5 सालों का फैसला करने वाला है. इस बार का चुनाव हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई थी. जिस तरह से दिल्ली के लोगों ने प्रचंड बहुमत देकर अरविंद केजरीवाल की सरकार बनाने का इतिहास रचा. उसी तरह से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के लोगों के लिए भी काम करने का इतिहास रचा.

जनता के पास सिर्फ 2 विकल्प 

गोपाय राय के अनुसार दिल्ली की जनता के पास दो विकल्प हैं. पहला आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर अपना काम कराए. दूसरा विकल्प है कि बीजेपी को सत्ता हड़पने दो और जो सारा काम हो रहा है, उसे बंद होने दो. गोपाल राय ने कहा कि हमारी सरकार छोटी है और बीजेपी की सरकार बड़ी है. बड़ी सरकार को ज्यादा काम करना चाहिए. बड़े काम तो छोड़िए लेकिन बीजेपी ने ने अपने एक भी वार्ड में कोई काम नहीं किया. दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के विधायक और बीजेपी विधायकों का काम दोनों जीरो है. 

Delhi AAP Manifesto: दिल्ली चुनाव के लिए AAP का मैनिफेस्टो जारी, 15 गारंटी में रोजगार और महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह का वादा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget