एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ एक्शन में AAP सरकार, गोपाल राय ने बुलाई आपात बैठक

Delhi Pollution News: गोपाल राय के मुताबिक ग्रीन ऐप के माध्यम से 81,418 शिकायतें मिलीं. 71,558 से ज्यादा शिकायतों का समाधान कराया जा चुका है. ऐप के जरिए कोई भी प्रदूषण संबंधी शिकायत कर सकता है.

Delhi Air Pollution News: दिल्ली वायु प्रदूषण को लेकर एक तरफ लोगों का दम घुट रहा है तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की सरकार इसको लेकर एक्शन मोड में है. इसके बावजूद प्रदूषण नियं​त्रण में न आने पर दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक दिल्ली सचिवालय में बुलाई है. इस बैठक में प्रदूषण संबंधित सभी सरकारी एजेंसियों के अफसर शामिल होंगे. 

दरअसल, दिल्ली सरकार ने सर्दियों के मौसम में होने वाले प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए 25 सितंबर को 21 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान लागू किया गया था. इसके आधार पर संबंधित विभागों ने इसे जमीन पर लागू करने के लिए गंभीरता पूर्वक काम किया. इसकी समीक्षा के लिए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को सभी संबंधित विभाग की बैठक बुलाई है.

दिल्ली सचिवालय में प्रस्तावित समीक्षा बैठक में विंटर एक्शन प्लान की घोषणा के बाद विभागों द्वारा अभी तक किए गए कार्यों की समीक्षा जाएगी. उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार प्रदूषण से संबंधित ग्रीन दिल्ली ऐप पर मिली लगभग 88 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा कर चुकी है. 

ऐप के माध्यम से अभी तक 81,418 शिकायतें आई हैं, जिनमें से 71,558 से ज्यादा शिकायत दूर हुई हैं. ग्रीन दिल्ली ऐप के माध्यम से दिल्ली का कोई भी नागरिक प्रदूषण संबंधी शिकायत कर सकता है. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि एंटी रोड डस्ट अभियान के सभी दर्ज आंकड़ों पर भी ग्रीन वॉर रूम की टीमें कड़ी निगरानी बनाए हुए है. 

गोपाल राय के मुताबिक प्रदूषण को कम करने के लिए आतिशी सरकार कई अभियान चला रही है. जैसे एंटी डस्ट अभियान, बायो डीकम्पोजर का छिड़काव, वृक्षारोपण अभियान, पटाखों को लेकर जागरूकता अभियान आदि. पूरे दिल्ली में सड़कों पर 200 मोबाइल एंटी स्मोग गन से पानी के छिड़काव का अभियान शुरू किया गया है. दिल्ली के सभी 70 विधानसभा में दो-दो मोबाइल एंटी स्मोग गन से छिड़काव कराया जा रहा है. 

लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े अंकेश लाकड़ा ने दिल्ली में एक्सटॉर्शन के लिए कराई फायरिंग, कहा- '5 करोड़ दो वरना..'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: प्रवेश वर्मा के मानहानि केस में सौरभ भारद्वाज को नोटिस, 28 नवंबर को सुनवाई
दिल्ली: प्रवेश वर्मा के मानहानि केस में सौरभ भारद्वाज को नोटिस, 28 नवंबर को सुनवाई
दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में आग का तांडव, गफ्फार में 45 दुकानें जलीं, कहीं गोदाम खाक
दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में आग का तांडव, गफ्फार में 45 दुकानें जलीं, कहीं गोदाम खाक
चावड़ी बाजार हादसे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 ठेकेदार गिरफ्तार
चावड़ी बाजार हादसे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 ठेकेदार गिरफ्तार
Delhi Air Pollution: दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ पर लगी रोक, वर्क फ्रॉम होम पर भी अपडेट
दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ पर लगी रोक, वर्क फ्रॉम होम पर भी अपडेट

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
किस बात पर खुशी से झूम उठे CJP के सौरव दास? बोले- 'ये जश्न मनाने का दिन'
किस बात पर खुशी से झूम उठे CJP के सौरव दास? बोले- 'ये जश्न मनाने का दिन'
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला
यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला
न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे
न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
Embed widget