एक्सप्लोरर

AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति, BJP के पन्ना प्रमुखों का निकाला तोड़

Delhi Politics: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर AAP ने इस बार आरएसएस के पन्ना प्रमुखों की काट के लिए अपने वॉलंटियर्स और बूथ की रणनीति को ही मजबूत करने की तैयारी की है.

Delhi Assembly Elections 2025: देश की राजधानी दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. कांग्रेस इस बार 2024 के लोकसभा की रणनीति के तहत न्याय यात्रा से ही अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है तो तो वहीं बीजेपी एक बार फिर RSS के पन्ना प्रमुखों के जरिए दिल्ली फतह का प्लान तैयार कर रही है. वहीं, AAP ने भी इस बार आरएसएस के पन्ना प्रमुखों की काट के लिए एक बार फिर अपने वॉलंटियर्स और बूथ की रणनीति को ही मजबूत करने की तैयारी की है.

आम आदमी पार्टी 11 नवंबर से 20 नवंबर तक 1 लाख वॉलंटियर्स को शपथ दिलाने के लिए दिल्ली के 14 जिलों में शपथ दिलवाने के कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है. आप ने इसके लिए हर जिले में 5 विधानसभाएं रखी है. जिसमें अरविंद केजरीवाल सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे. दिल्ली आप के संयोजक गोपाल राय ने इस संबंध में जानकारी दी है.

AAP ने विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

लोकसभा चुनावों में दिल्ली की 7 सीटों पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी ने उस जीत का श्रेय आरएसएस के साथ साझा किया था. उस वक्त बताया गया था कांग्रेस और आप के गठबंधन के बावजूद आरएसएस के पन्ना प्रमुख और उनकी छोटी बड़ी बैठकों ने बीजेपी को दिल्ली में 7-0 करने में अहम भूमिका निभाई थी. इसी को ध्यान में रखते हुए आप ने दिल्ली के 13637 बूथों पर बूथ इंचार्ज बनाने की तैयारी कर ली है.

अब आपको बताते हैं कि आप की इस नई रणनीति को अमलीजामा कैसे पहनाया जाएगा, जिससे बीजेपी के पन्ना प्रमुखों को टक्कर दी जा सके. इसके लिए AAP ने एक खाका तैयार किया है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का क्या प्लान?

  • 13637 बूथ इंचार्ज होंगे
  • हर बूथ पर 10 लोगों की एक कमेटी बनाई जाएगी
  • ये कमेटी 250 घर या 1000 लोगों को कवर करने का काम करेगी

इसके साथ ही दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने बताया कि बूथ इंचार्ज और बूथ कमेटियों के काम पर नजर रखने के लिए 3500 मंडल अध्यक्ष भी बनाए जाएंगे, जिसकी घोषणा भी पार्टी बहुत जल्द करने वाली है.

दिल्ली में कब हैं विधानसभा के चुनाव?

गौरतलब है कि दिल्ली में जनवरी अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक दल कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे. बेशक चुनाव में अभी 2 से 3 महीने का समय अभी बाकी हो लेकिन चुनावी रणनीति पर तेजी से काम किया जा रहा है. यही वजह है कि बीजेपी के पन्ना प्रमुखों का जवाब देने के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है.

ये भी पढ़ें:

सीता सोरेन, शाइना NC का जिक्र कर इंडिया गठबंधन पर भड़कीं स्मृति ईरानी, जानें क्या बोलीं?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, आवेदन पर किए हस्ताक्षर
दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget