एक्सप्लोरर

Greater Noida: दोबारा डिजाइन किए जाएंगे ग्रेटर नोएडा के स्पीड ब्रेकर, हादसों की शिकायतों के बाद जागा प्रशासन

Greater Noida News: प्रशासन ने कहा खराब स्पीड ब्रेकरों की सबसे ज्यादा शिकायतें दादरी रोड,परी चौक-पी3 रोड और 130 मीडर  रोड से मिली है. सभी स्पीड ब्रेकरों को सफेद रंग से पेंट किया जाएगा.

Delhi-NCR News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के सभी स्पीड ब्रेकरों को दोबारा डिजाइन करने का निर्णय लिया है. स्पीड ब्रेकरों के दोबारा डिजाइन के लिए 2 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है. दरअसल शहरवासियों लंबे समय से स्पीड ब्रेकरों को दोबारा से बनाने की मांग कर रहे थे, उनका कहना था कि ये स्पीड ब्रेकर ठीक से नहीं बने हैं जिसकी वजह से अधिक दुर्घटनाएं होती हैं, खास तौर से मोटरसाइकिल सवार इनकी वजह से ज्यादा हादसों का शिकार होते हैं. 

सफेद पेन्ट से रंगे जाएंगे स्पीड ब्रेकर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हमने न केवल दोषपूर्ण डिजाइनों को बदलने का फैसला किया है, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए उन पर यातायात चेतावनी के संकेत भी पेंट किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि परियोजना पर काम पहले ही शुरू हो चुका है. सड़क सुरक्षा के इन उपायों को मुख्य और अन्य छोटी प्रमुख सड़कों पर लागू किया जाएगा.

सबसे ज्यादा शिकायतें इन सड़कों की
अधिकारियों ने कहा कि खराब स्पीड ब्रेकरों के कारण हुई दुर्घटनाओं का कोई आंकड़ा प्राधिकरण के पास नहीं है. प्राधिकरण ने कहा कि अगले 2 से 3 महीनों में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि खराब स्पीड ब्रेकरों की सबसे ज्यादा शिकायतें दादरी रोड,परी चौक-पी3 रोड और 130 मीडर  रोड के अलावा शहर की कुछ आंतरिक सड़कों की मिली हैं.

बिना रंगे स्पीड ब्रेकर दे रहे हादसों को दावत
नोएडा के एक रेजिडेंट्स ग्रुप के फाउंडर मेंबर आलोक सिंह ने कहा कि सूरजपूर-कासना रोड पर सफेद रंग के बिना स्पीड ब्रेकर हैं, जिससे मोटरसाइकिल सवार ब्रेकरों का अनुमान नहीं लगा पाते. साथ ही इस रोड पर पैदल चलने वालों के लिए पैदल मार्ग नहीं होने से  पैदल यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है. हम काफी समय से बदलाव की मांग कर रहे हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ. हमें उम्मीद है कि काम जल्द से जल्द पूरा हो जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Azamgarh Bypoll Results 2022: आजमगढ़ से उपचुनाव हारने के बाद क्या बोले BSP प्रत्याशी गुड्डू जमाली? जानें

Aligarh News: अधिकारी को तिलक लगाना मुस्लिम महिला टीचर को पड़ा भारी, भड़क उठे मुस्लिम शिक्षक, जांच शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

22 करोड़ मोटरसाइकिलें और 8 करोड़ कारें कबाड़ हो जाएंगी... E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का दावा
22 करोड़ मोटरसाइकिलें और 8 करोड़ कारें कबाड़ हो जाएंगी... E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का दावा
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू, लोगों को उमस वाली गर्मी से मिली राहत
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू, लोगों को उमस वाली गर्मी से मिली राहत
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की बेटियों को रेखा सरकार का तोहफा, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये
रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की बेटियों को रेखा सरकार का तोहफा, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget