एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: गाजियाबाद में चोरों की करामात, कार के चारों पहिए चुराए, वहीं ईंट पर खड़ी कर दी गाड़ी

UP News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में चोरों ने कार के चारों पहिए चुरा लिए और कार को वहीं ईंटों पर खड़ा करके भाग गए. बीते कुछ दिनों में ही शहर में टायर चुराने के 5 मामले सामने आ चुके हैं.

UP Crime News: गाजियाबाद में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है जहां चोरों ने चोरी करने से पहले भी कलाकारी दिखा दी. मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके का है जहां कुछ चोरों ने एक इंजीनियर के कार के चारों पहिए चुरा लिए और उसकी कार को वहीं ईंटों पर खड़ा करके भाग गए. जब चोर कलाकारी करते हुए चोरी को अंजाम दे रहे थे तब युवक अपने दोस्त के घर गया हुआ था और जब वह वापस लौटा तो उसने देखा कि उसकी कार के पहिए गायब हैं.

इसके बाद पीड़ित ने 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना कि सूचना दी. टायर चोरी का यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि बीते कुछ दिनों में ही शहर में टायर चुराने के 5 मामले सामने आ चुके हैं.

इसी साल खरीदी थी कार

जिस युवक के कार के पहिए चोरी हुए हैं वो इंदिरापुरम के सिद्धार्थ नगर में रहता है. युवक गुरुग्राम की आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. पुलिस के मुताबिक चोरों ने जब युवक के कार के पहिए चुराए तब वह गाजियाबाद के नीतीखंड में ही अपने दोस्त के घर गया हुआ था. उसने अपने दोस्त के घर के सामने ही गाड़ी खड़ी कर दी लेकिन सुबह जब उसने गाड़ी को देखा तो उसके पहिए गायब थे और वो ईंटों के सहारे खड़ी थी. युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पहले यह मामला नीतीखंड पुलिस चौकी में आया जिसके बाद उसे इंदिरापुरम थाने भेजा गया. युवक ने पुलिस को बताया कि उसने इसी साल यह कार खरीदी थी.

चोरों के जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन

इस मामले में  इंदिरापुरम सीओ अभय कुमार मिश्र ने बताया कि युवक जब अपने दोस्त के घर गया था तब उसके कार के पहिए चुरा लिए गए. इसके बाद पीड़ित ने 112 पर कॉल करके इसकी सूचना दी. इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है. जल्द ही पुलिस टायर चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी.

Ghaziabad: प्रेमिका ने उस्तरे से काटा प्रेमी का गला, सूटकेस में पैक कर ले जा रही थी लाश, सामने से आ गई पुलिस

Ghaziabad News: गाजियाबाद में मां ने बेटी की हत्या कर पुलिस से कहा- मैंने उसे मार दिया, आकर मुझे ले जाइए...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget