एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: एक पेंट के डिब्बे से गाजियाबाद में खड़ी ईएमयू ट्रेन में लगी आग, हो सकता था बड़ा हादसा

Ghaziabad News: गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर उस समय हंगामा मच गया तब स्टेशन पर खड़ी ईएमयू ट्रेन में आग लग गई. यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.

Delhi NCR News: गाजियाबाद रेलवे स्टेशन (Railway Station) के प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी ईएमयू ट्रेन (EMU Train) के कोच में अचानक आग (Fire) लग गई. आग लगते ही यात्रियों ने कोच से कूदकर जान बचाई. मौके पर पहुंची दमकल विभाग (Fire Department) की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म (Platform) नंबर दो पर खड़ी ईएमयू ट्रेन नंबर 04947 में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई. यह आग ईएमयू ट्रेन के छत पर लगी थी. 

EMU ट्रेन पर पेंट का डिब्बा गिरने से लगी आग
ईएमयू ट्रेन पर पेंट का डिब्बा (Paint Box) गिरने के चलते यह आग लगी थी. गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बने एफओबी पर पेंटिंग का काम चल रहा था जिसके दौरान नीचे खड़ी इएमयू ट्रेन पर पेंट का एक डब्बा गिर गया. डिब्बा गिरने के बाद ट्रेन के छत पर स्पार्किंग  से आग लग गई. ईएमयू ट्रेन के छत पर लगी आग को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल हो गया. 

फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बिना किसी जनहानि के इस आग पर काबू पाया. आग बुझने के बाद ट्रेन को दिल्ली की तरफ रवाना किया गया है. गाजियाबाद के चीफ फायर ऑफिसर (Chief Fire Officer) राहुल पॉल ने आईएएनएस से बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गई थीं. गनीमत रही आग फैली नहीं और इसकी चपेट में कोई यात्री नहीं आया. कोच के ऊपर की तरफ आग लगी थी. जिसपर काबू पा लिया गया. अगर समय रहते आग पर काबू ना पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था. ट्रेन के अंदर भी बैठे थे. आग को देखते ही तुरन्त गाजियाबाद रेल प्रशासन हरकत में आ गया था. जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. 

यह भी पढ़ें: Delhi Kanjhawala Accident Case: 'मां से नहीं था कोई वास्ता, भाइयों ने किया बेदखल...', अंजलि की दोस्त निधि के पड़ोसियों का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget