एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme Protest: प्रदर्शनकारियों ने यमुना एक्सप्रेस-वे को किया जाम, काफी देर तक फंसे रहे लोग

डीसीपी ने कहा कि युवाओं के प्रदर्शन की वजह से काफी देर तक यातायात बाधित रहा. जाम में फंसे लोगों ने प्रदर्शनकारियों पर वाहन चालकों के साथ बदसलूकी करने और वाहनों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है.

Agnipath Scheme Protest in Gautam Buddh Nagar: गौतम बुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र में सैन्य भर्ती की अग्निपथ योजना के खिलाफ सैकड़ों प्रदर्शनकारी (Agnipath Scheme Protesters) युवाओं ने यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर जाम लगा दिया. जाम के कारण नोएडा से आगरा और आगरा से नोएडा की तरफ आने वाले वाहन काफी देर तक फंसे रहे. पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) मीनाक्षी कात्यान ने बताया कि विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ पुलिस वार्ता कर रही है.

पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी

उन्होंने बताया कि तोड़फोड़ जैसी कोई घटना नहीं हुई है. डीसीपी ने कहा कि युवाओं के प्रदर्शन की वजह से काफी देर तक यातायात बाधित रहा. पुलिस संयम से काम लेते हुए प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रही है. जाम में फंसे लोगों ने प्रदर्शनकारियों पर वाहन चालकों के साथ बदसलूकी करने और वाहनों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है. आज सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल के पास सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने यमुना एक्सप्रेस वे की दोनों तरफ आने जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया.

गुरुग्राम में रहने वालों के लिए बेहद जरूरी खबर, इस दिन आपके घर 24 घंटे नहीं होगी पानी की सप्लाई

सैन्य भर्ती की अग्निपथ योजना का विरोध

युवाओं ने यमुना एक्सप्रेसवे पर कूड़ा, पेड़ की डाल डालकर यातायात को जाम कर दिया. हाथ में लाठी-डंडे, भारत का झंडा लिए हुए युवा ‘इंकलाब जिंदाबाद’ सहित कई तरह के नारे लगा रहे थे. विरोध प्रदर्शन के चलते जाम में फंसे लोग सोशल मीडिया के माध्यम से घटनाओं की सूचना सार्वजनिक कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों के परिजन इस बात से आशंकित है कि कहीं जाम में फंसे लोगों को शारीरिक क्षति न पहुंचे. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार और जेवर से बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं. दोनों लोग प्रदर्शनकारियों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं.

Delhi Agneepath scheme Protest: आईटीओ पर अग्निपथ योजना को लेकर AISA का प्रदर्शन, ITO मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 5 बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget