एक्सप्लोरर

Delhi: G-20 की बैठक को लेकर दिल्ली में 8-10 सितंबर तक रहेगी छुट्टी, अधिसूचना जारी

G20 Summit: जी-20 की बैठक को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में तीन दिनों तक सार्वजनिक अवकाश रहेगा. दिल्ली सरकार ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है.

G20 Summit in Delhi: दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 8, 9 और 10 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. दिल्ली सरकार ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. इससे पहले कार्मिक मंत्रालय के गुरुवार (24 अगस्त) को जारी एक आदेश में जानकारी दी गई कि जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे.

जी-20 शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को दिल्ली में होगा. केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों को जारी आदेश में कहा गया, ‘‘वृहद पैमाने पर आयोजन और इंतजाम के मद्देनजर जी-20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों को आठ सितंबर से 10 सितंबर, 2023 तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है.’’ आदेश में कहा गया है कि शिखर सम्मेलन में कई राष्ट्रों और सरकारों के प्रमुख तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भाग लेंगे.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले महीने होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक योजना बनाई है, जिसके तहत महत्वपूर्ण स्थानों की पहचान कर वहां से कचरा साफ किया जाएगा. दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सभी जोनल उपायुक्त (डीसी) को इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है जब दिल्ली नगर निगम ने 12 अगस्त को 'अब दिल्ली होगी साफ' नामक शहरव्यापी स्वच्छता अभियान शुरू किया था.

Delhi Service Law: चीफ सेक्रेट्री ने नहीं माना आदेश तो भड़कीं आतिशी, बोलीं- 'अधिकारी आदेश मानने से इंकार करें तो...'

मेयर ओबेरॉय ने कहा कि ऐसे खुले स्थान जहां कचरा नियमित रूप से फेंका जाता है, ऐसे स्थानों की पहचान कर उन्हें साफ करने का विचार है. उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर फूलों के गमले लगाए जाएंगे ताकि लोग वहां कूड़ा नहीं फेंकें. दिल्ली नगर निगम के आयुक्त की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक परिपत्र के अनुसार सभी जोनल उपायुक्त को दो सप्ताह के भीतर ऐसे स्थानों से कचरा हटाने के निर्देश दिए गए हैं. दिल्ली के उप मेयर आले मुहम्मद इकबाल और एमसीडी में सदन के नेता मुकेश गोयल ने कहा कि अगर शहर के निवासी, नगर निकाय कर्मचारी और जन प्रतिनिधि मिलकर काम करें तो राष्ट्रीय राजधानी स्वच्छ हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget