एक्सप्लोरर

G20 Summit: जी-20 समिट से पहले दिल्ली में लगाए जाएंगे लाखों ट्यूलिप बड्स, अलग-अलग रंगों से सजेगी राजधानी

Delhi News: भारत पहली बार जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है. ऐसे में विदेशी मेहमानों के लिए तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही है. लुटियंस दिल्ली को रंगीन ट्यूलिप के फूलों से सजाकर और भी संदर बनाया जाएगा.

G20 Delhi Summit Preparation: 2023 में दिल्ली में पहला जी20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है. इससे पहले, नई दिल्ली म्यूनिसिपल कमेटी (एनडीएमसी) के बागवानी विभाग ने बड़ी संख्या में ट्यूलिप बड्स (कलियों) लगाने शुरू कर दिये. पिछले साल जहां 62 हजार 800 बड्स लगाए गए थे, वहीं इस साल 1 लाख 26 हजार से ज्यादा बड्स लगाने का लक्ष्य है. एनडीएमसी के वाइस चेयरमैन सतीश उपाध्याय ने शांति पथ, चाणक्यपुरी में ट्यूलिप प्लांटेशन ड्राइव की शुरूआत की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और बहुपक्षवाद के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध राष्ट्र, भारत की जी20 अध्यक्षता इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण है. क्योंकि यह सभी की भलाई के लिए व्यावहारिक वैश्विक समाधान ढूंढकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगाच. उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम या विश्व एक परिवार है की सच्ची भावना प्रकट करता है.

सार्वजनिक स्थानों को किया जाएगा रंगीन

सतीश उपाध्याय ने कहा कि भले ही बड्स को लगाने के लिए तापमान की चुनौती है. इसके बावजूद लुटियंस दिल्ली को रंगीन ट्यूलिप के फूलों से सजाकर इसे सुंदर बनाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं. ये किसी भी अनियमित परिस्थितियों से बचने के लिए पूर्व-उपचारित और पूर्व-क्रमबद्ध हैं. इस साल की ट्यूलिप की खेप में मैत्री भी शामिल होगी, जिसे तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नीदरलैंड की अपनी यात्रा के दौरान जारी किया था. इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों को सफेद, नारंगी, बैंगनी, नीले, गुलाबी और लाल रंगों सहित विभिन्न रंगों के ट्यूलिप से सजाया जाएगा.

सेल्फी पॉइंट बनाये जाएंगे

ट्यूलिप के साथ, अन्य फूलों की किस्मों में पेटुनिया, साल्विया, सिनेरिया, डिमोफरेथेका, एंटीरहिनम, पपी, वर्बेना, डायनथस हॉलीहॉक और नास्टर्टियम शामिल हैं. एनडीएमसी की फूलों का शहर अवधारणा के अलावा, कनॉट प्लेस, रणजीत सिंह ब्रिज, बाराखंबा रोड, तालकटोरा गार्डन, 11 मूर्तियों, मंडी हाउस गोल, आरएमएल गोल पर सेल्फी पॉइंट बनाया जाएगा. इसके अलावा विंडसर प्लेस गोल सी हेक्सागोन, सुनहरी बाग राउंड, तिलक मार्ग जैसे क्षेत्रों में विभिन्न सेल्फी पॉइंट के साथ सेंट्रल पार्क में फूल उत्सव और ट्यूलिप उत्सव भी आयोजित किया जाएगा.

Delhi MCD Results 2022: क्या चंडीगढ़ की तरह बिगड़ सकता है AAP का खेल? यहां लागू नहीं होता दल-बदल फॉर्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget