एक्सप्लोरर

G-20 Summit: G-20 समिट के दौरान थम जाएगी दिल्ली की रफ्तार, गाड़ियों पर लग सकता है 5 दिन का प्रतिबंध, पढ़ें डिटेल्स

G-20 summit: दिल्ली के स्कूल, कॉलेज, संस्थाओं को बंद रखने की योजना है. वहीं, प्राइवेट सेक्टर को वर्क फ्रॉम होम के लिए निर्देश दिए जाएंगे. जबकि, मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं को इस दौरान आवगमन में छूट रहेगी.

Delhi News: राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में आगामी 9 और 10 सितंबर को G-20 सम्मेलन होने जा रहा है, जिसके लिए तमाम तरह की तैयारियां भी या तो पूरी की जा चुकी हैं, या फिर अंतिम चरण में चल रही है. इस सम्मेलन के लिए 8 सितम्बर तक सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि मंडल एवं इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड जैसी संस्थाओं के प्रतिनिधि दिल्ली पहुंच जाएंगे.

ऐसे में उनकी सिक्योरिटी और उनके मूवमेंट को लेकर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. संभव है कि इस दौरान दिल्ली में वाहनों के आवागमन पर 5 दिन का प्रतिबंध लगाया जाएगा.

तीन और चार सितंबर को होगा फुल ड्रेस रिहर्सल

सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की हाई सिक्योरिटी अरेंजमेंट और ट्रैफिक के मद्देनजर यह योजना बनाई जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, G-20 की तैयारियों से जुड़ी, दिल्ली पुलिस, सेंट्रल इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी एजेंसियों की टीमों के बीच इसे लेकर लगभग फैसला किया जा चुका है. यह कदम 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और उनके प्रतिनिधि मंडल के दिल्ली में मौजूदगी को देखते हुए उठाया जा रहा है. इसे लेकर तीन और चार सितंबर को फूल ड्रेस रिहर्सल भी किया जाना है.

6 से 11 सितंबर तक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, 8 से 10 तक चलने वाले G-20 समिट के दौरान शनिवार और रविवार पड़ रहे हैं. वहीं 7 को जन्माष्टमी है. ऐसे में यह योजना बनाई जा रही है कि 6 से ही पाबंदियां लागू की जाए, जो सोमवार तक जारी रहेगी. इसके लिए सोमवार को भी अवकाश घोषित किया जाएगा. इस दौरान दिल्ली के स्कूल, कॉलेज, संस्थाओं को बंद रखने की योजना है. वहीं, प्राइवेट सेक्टर को वर्क फ्रॉम होम के लिए निर्देश दिए जाएंगे जबकि, मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं को इस दौरान आवागमन में छूट रहेगी.

दिल्ली-NCR के 35 फाईव स्टार होटलों में ठहरेंगे विदेशी मेहमान

G-20 समिट के दौरान लगाई जाने वाली इस पाबंदी का सबसे ज्यादा असर दिल्ली-गुड़गांव रूट पर पड़ेगा. समिट के दौरान यह रूट आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद किए जाने की योजना है. कारण, 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और उनके सहयोगी दिल्ली एनसीआर के 35 होटल में ठहरने वाले हैं, जिनमें गुरुग्राम के 12 होटल भी शामिल हैं जिनकी हाई सिक्योरिटी अरेंजमेंट पहले ही सेंट्रल फोर्सेज के हाथों में दे दी गई है. इस दौरान, गुरुग्राम से दिल्ली आवाजाही के दौरान सुरक्षा या ट्रैफिक के मद्देनजर कोई लापरवाही न हो, इसलिए यह फैसला लिया जा रहा है.

150 कारों के काफिले के साथ हजारों मेहमान पहुंचेंगे दिल्ली

सूत्रों ने बताया कि विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के साथ लेफ्ट स्टेयरिंग सीट का 150 कारों काफिला भी दिल्ली उतरेगा. G-20 समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, कनाडा के प्राइम मिनिस्टर जस्टिन टूडो और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत कई राष्ट्राध्यक्ष और डिप्लोमैट्स हिस्सा लेंगे. इनमें अधिकतर 11 सितंबर को अपने-अपने देशों के लिए उड़ान भरेंगे. राष्ट्र प्रतिनिधियों के समूह में हजारों लोग होंगे. जिस कारण राजधानी को ट्रैफिक मुक्त रखने की योजना के तहत उस दौरान वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Delhi Kalkaji Temple: दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, ऐसे कपड़े पहने तो एंट्रो होगी बैन

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget