एक्सप्लोरर

Delhi Kalkaji Temple: दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, ऐसे कपड़े पहने तो एंट्री होगी बैन

अगर आप माता रानी की आस्था में उनकी दर्शन की चाह में मंदिर पहुंचे हैं, लेकिन आपने पश्चिमी सभ्यता से प्रेरित छोटे कपड़ों को धारण किया हुआ है, तो आपको मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी.

Delhi News: राजधानी दिल्ली स्थित कालकाजी मंदिर एक शक्तिपीठ है, जो दिल्ली ही नहीं देश भर में अपनी मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है. यहां दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं. यहां सालभर भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन नवरातों में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ खासी बढ़ जाती है. यह मंदिर काफी प्राचीन है. यही कारण है कि हर दिन यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता का आशीर्वाद लेते हैं.

हालांकि, अब कालकाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए आपके विचारों के सात्विक होने के साथ आपके कपड़ों का भी सात्विक होना आवश्यक है. जी हां, अगर आप माता रानी की आस्था में उनकी दर्शन की चाह में मंदिर पहुंचे हैं, लेकिन आपने पश्चिमी सभ्यता से प्रेरित छोटे कपड़ों को धारण किया हुआ है, तो आपको मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. इसे लेकर मंदिर के बाहर सूचना पट भी लगाया गया है, जिसमें साफ लिखा गया है कि छोटे और अमर्यादित कपड़ों के पहनकर आने पर श्रद्धालु मंदिर के बाहर से ही दर्शन कर सकते हैं.

इस कारण लगाई गई पाबंदी

कालकाजी मंदिर के महंत ने एबीपी लाईव से बातचीत में बताया कि, मंदिर एक सात्विक जगह होती है और यहां का माहौल भी सात्विक होता है. ऐसे में श्रद्धालुओं में भी आस्था के साथ सात्विकता और मर्यादा होनी चाहिए, जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के मन मे उस दौरान भक्ति-भाव के अलावा और कुछ भी न आये. इसलिए मंदिर प्रांगण में महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए मर्यादित वस्त्रों को पहन कर मंदिर में प्रवेश को अनिवार्य कर दिया गया है.

ये ड्रेस पहनकर एंट्री पर बैन

इसके अनुसार, छोटे वस्त्र, हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाईट सूट और कटी-फटी जीन्स पहन कर आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर प्रांगण में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. उन्हें मंदिर के बाहर से ही दर्शन करना होगा. इससे संबंधित सूचना पट को मंदिर प्रवेश द्वार के ठीक बाहर लगाया गया है, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget