एक्सप्लोरर

लिंग परिवर्तन के बाद बने किन्नर, मांगते थे भीख, दिल्ली में 5 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार

Illegal Bangladeshi Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच को जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध किन्नरों की आड़ में ट्रैफिक सिग्नल पर सक्रिए हैं.

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले में पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए पांच अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. ये खुद को किन्नर के रूप में पेश कर न सिर्फ भीख मांगने का काम कर रहे थे बल्कि प्रतिबंधित IMO ऐप के जरिए बांग्लादेश में अपने नेटवर्क से गुप्त रूप से जुड़े हुए थे. यह गिरफ्तारी न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज़ से भी एक बड़ा झटका मानी जा रही है.

लिंग परिवर्तन और किन्नर वेशभूषा चकमा देने का हथियार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग ट्रैफिक सिग्नलों पर किन्नरों की आड़ में सक्रिय हैं. जब गहराई से निगरानी की गई तो पता चला कि ये सभी व्यक्ति न केवल अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर चुके हैं, बल्कि इन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया तक अपनाई. सर्जरी और हार्मोनल इंजेक्शन लेकर ये लोग ‘किन्नर’ बनकर लोगों की सहानुभूति जुटा रहे थे और दिल्ली के व्यस्त इलाकों में खुलेआम घूम रहे थे.

सात दिन की निगरानी के बाद जाल बिछाकर दबोचे गए आरोपी

विदेशियों सेल की विशेष टीम ने जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास सुबह-सुबह ट्रैप लगाकर इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान इनके पास से 7 स्मार्टफोन बरामद किए गए, जिनमें प्रतिबंधित IMO ऐप इंस्टॉल था. जांच में पता चला कि इन मोबाइलों का उपयोग ये लोग बांग्लादेश में अपने परिवार और एजेंटों से संपर्क बनाए रखने के लिए कर रहे थे.

खतरनाक खुलासे- अवैध घुसपैठ, फर्जी पहचान

पूछताछ में सामने आया कि ये सभी आरोपी एजेंटों की मदद से पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों से भारत में दाखिल हुए थे. दिल्ली पहुंचने के बाद इन्हें स्थानीय नेटवर्क ने फर्जी पते और रहने का ठिकाना मुहैया कराया. यह पूरा ऑपरेशन एक संगठित रैकेट की ओर इशारा करता है, जो न सिर्फ दिल्ली बल्कि देश की अन्य महानगरों में भी फैला हो सकता है.

गिरफ्तार आरोपी

1. मोहम्मद शाकिदुल - जिला शेरपुर, बांग्लादेश

2. मोहम्मद दुलाल अख्तर उर्फ हाजरा बीबी - जिला जमालपुर, बांग्लादेश

3. मोहम्मद आमिरुल इस्लाम उर्फ मोनिका - जिला ढाका, बांग्लादेश

4. मोहम्मद माहिर उर्फ माही -  जिला टांगाइल, बांग्लादेश

5. सद्दाम हुसैन उर्फ रुबीना - जिला दिनाजपुर, बांग्लादेश

IMO ऐप पर बैन के बावजूद चालू नेटवर्क

जिस IMO ऐप को भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से प्रतिबंधित किया है, उसका उपयोग इन आरोपियों द्वारा किया जा रहा था यह एक गंभीर चूक की ओर इशारा करता है. सवाल उठता है कि आखिर तकनीकी निगरानी के बावजूद ये ऐप कैसे ऑपरेट हो रहा था, और किसने इसे एक्टिव रखने में इनकी मदद की?

फिलहाल पांचों को FRRO, आर.के. पुरम को सौंपा गया है, और डिपोर्टेशन की प्रक्रिया जारी है. दिल्ली पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इनका संबंध किसी आतंकी या जासूसी नेटवर्क से तो नहीं. साथ ही दिल्ली में रह रहे अन्य संदिग्ध बांग्लादेशियों की पहचान के लिए भी अभियान तेज कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget