एक्सप्लोरर

BJP ने आम आदमी पार्टी में लगाई सेंध, पांच पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल

Delhi Politics: दिल्ली के कुछ निगम पार्षदों ने आम आदमी पार्टी छोड़कर विपक्षी बीजेपी का दामन थाम लिया है. इनमें से एक पूर्व विधायक भी हैं जिन्होंने आप छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की है.

Delhi News: बीजेपी ने आम आदमी पार्टी में सेंध लगा दी है. रविवार (25 अगस्त) को आप के पांच पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए. राम चंद्र, पवन सहरावत, मंजू निर्मल, सुगंधा बिधूड़ी और ममता पवन दिल्ली बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए. इन पार्षदों की बीजेपी में ज्वाइनिंग पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उनका आप में दम घुट रहा था और वे मुख्यधारा में शामिल होना चाहते थे. 

राम चंद्र दूसरी बार बवाना शाहबाद डेयरी वार्ड 28 से पार्षद चुने गए हैं. वह पहले विधायक रह चुके हैं. पवन सहरावत बवाना के वार्ड 20 से पार्षद हैं. मंजू निर्मल वार्ड 180 से पार्षद हैं. सुगंधा बिधूड़ी  तुगलकाबाद के वार्ड 178 से पार्षद हैं जबकि ममता पवर वार्ड 177 के प्रतिनिधित्व करती हैं.

आप में घुट रहा था पार्षदों का दम - वीरेंद्र सचदेवा

उधर, पीटीआई से बातचीत में वीरेंद्र सचदेवा ने इन पार्षदों के बीजेपी ज्वाइन करने पर कहा, ''पार्षदों का आम आदमी पार्टी में दम घुट रहा था. उनका यह आग्रह था कि हम अपने क्षेत्र में काम करना चाहते हैं लेकिन हमें भ्रष्टाचार और भीड़ इकट्ठी करने का साधन बनाकर रख दिया है. वे देश की मुख्यधारा से जुड़ना चाहते थे. वे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के विकास कार्य को महत्व देते हैं. वह मानते हैं कि जिस तरह से पूरे देश में कार्य हुआ है वैसा दिल्ली में भी होना चाहिए. ऐसी सोच के साथ जो आए उनका हम स्वागत करते हैं. मिलकर दिल्ली को सुंदर बनाने का काम हम करेंगे.''

सचदेवा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से प्रगति के पथ पर काम कर रहा है विकास कार्य को गति दी जा रही है. इनसे प्रेरित होकर साथियों ने बीजेपी परिवार में आने का निर्णय लिया है. भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी आप की सरकार विकास कार्यों में दिल्ली में रोकने का काम कर रही है. हम सबने मिलकर यह निर्णय लिया है कि दिल्ली की जनता की सेवा कैसे की जा सकती है कितना काम कर सकते हैं. काम को गति देने का काम करेंगे. 

ये भी पढे़ं- राहुल गांधी की जातिगत जनगणना की मांग पर मनोज तिवारी बोले, 'आप बता दो, किस जाति के हो'

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ समितियों के लिए दिल्ली सरकार का ऐलान, 15 लाख तक बढ़ेगा अनुदान
कांवड़ समितियों के लिए दिल्ली सरकार का ऐलान, 15 लाख तक बढ़ेगा अनुदान
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
आर्मी अफसर के बेटे की मौत के 4 दिन बाद भी नहीं हुई FIR? जवाबदेह कौन
आर्मी अफसर के बेटे की मौत के 4 दिन बाद भी नहीं हुई FIR? जवाबदेह कौन

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget