एक्सप्लोरर

Delhi Assembly Session: विधानसभा में पहली बार AAP विधायकों के बदले सुर, नौकरशाही पर लगाए मनमाने तरीके से काम करने के आरोप 

Delhi Politics: आप विधायक सदन में मणिपुर हिंसा व दिल्ली सेवा कानून को लेकर बीजेपी पर पलटवार करने के बजाय विधानसभा में पेयजल, सीवर, सड़क, ट्रैफिक जाम, परिवहन व्यवस्था जैसे मुद्दे उठाते रहे.

Delhi News: दिल्ली सेवा कानून लागू होने के बावजूद भले ही आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सियासी टकराव पहले की तरह जारी है, लेकिन पर्दे के पीछे से इसमें बड़े बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं. ऐसा इसलिए कि पिछले नौ साल से दिल्ली की राजनीति में बीजेपी और कांग्रेस पर पूरी तरह से हावी आप नेताओं के तेवर बुधवार को विधानसभा (Delhi Assembly Session) सत्र के पहले दिन बदले बदले से नजर आये. आप विधायकों (AAP MLA) के न केवल अपनी भाषा को संयमित रखा बल्कि सीधे केंद्र सरकार पर हमला बोलने के बदले दिल्ली के नौकरशाहों को विकास की राह में सबसे बड़ी बाधा बताते रहे. 

आप का यह रुख केवल विधानसभा में नहीं, बल्कि केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार के बदले से रवैये से भी साफ है. देश की राजधानी में इसे दिल्ली सेवा कानून लागू होने का असर माना जा रहा है. दिल्ली के सियासी जानकारों का कहना है कि दिल्ली सरकार ने अपनी रणनीति बदल दिए हैं. यही वजह है कि दिल्ली सरकार में दूसरे दर्जे की मंत्री आतिशी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि हमारी सरकार दिल्ली सेवा कानून का सम्मान करेगी. साथ ही दिल्ली में विकास कार्यों को बढ़ा देने के लिए नेशनल कैपिटल सिविल सर्विस अथॉरिटी (NCSSA) की बैठकें भी निरंतर होगी. हालांकि, दिल्ली सेवा कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका विचाराधीन है, लेकिन जब तक शीर्ष अदालत का फैसला नहीं आ जाता, तब तक हम दिल्ली सेवा कानून पर अमल करेंगे. 

सदन में इन मसलों पर AAP विधायक देते रहे जोर

दूसरी तरफ दिल्ली विधानसभा में आपके विधायकों ने दो दिवसीय सत्र के पहले दिन मणिपुर हिंसा, नूंह हिंसा, दिल्ली सेवा कानून व बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करने के बजाय सत्ताधारी पार्टी के विधायकों ने दिल्ली पेयजल समस्या, सीवर समस्या,  सड़कों के विस्तारीकरण और मरम्मत, ट्रैफिक जाम, परिवहन व्यवस्था जैसे मुद्दों को उठाते रहे. यहां पर चौंकाने वाली बात यह है कि इसके लिए आम आदमी पार्टी के नेता पहले की तरह बीजेपी या केंद्र सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराने से बच रहे हैं. मटियाला से विधायक कैलाश गहलोत, जनकपुरी से राजेश ऋषि, किरारी से विधायक ऋतुराज गोविंद झा, बवाना से मोहिंदर गोयल, ग्रेटर कैलाश से विधायक व मंत्री सौरभ भारद्वाज, भूपिंदर सिंह जून, करतार सिंह तंवर आदि ने बुधवार को सदन में अधिकारियों की लेटलतीफी और काम में बाधा डालने के रवैये को दिल्ली में कामकाज न होने के लिए जिम्मेदार ठहराते रहे. बता दें कि दिल्ली सेवा कानून लागू होने से पहले तक आप नेता बीजेपी को हर बात के लिए ​जिम्मेदार ठहराते रहे हैं. इतना ही नहीं, बुधवार को सदन में आप नेता बीजेपी विधायकों से उलझने से भी बचते रहे. हालांकि, सदन में बहस के दौरान रुक रुकर नोंकझोंक होती रही, लेकिन पहले की तरह सदन एक बार भी ठप नहीं हुआ. 

यह भी पढ़ें: Delhi Assembly Session: दिल्ली सरकार ने केंद्र से टकराव के बदले तालमेल के दिए संकेत, आतिशी बोलीं- 'अब हम करेंगे ये काम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC के फैसले पर CJP बोली- युवाओं को परेशान न करें, खत्म हो मामला
SC के फैसले पर CJP बोली- युवाओं को परेशान न करें, खत्म हो मामला
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
कांवड़ समितियों के लिए दिल्ली सरकार का ऐलान, 15 लाख तक बढ़ेगा अनुदान
कांवड़ समितियों के लिए दिल्ली सरकार का ऐलान, 15 लाख तक बढ़ेगा अनुदान
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget