एक्सप्लोरर

Fire Robot News: दिल्ली के बाद अब नोएडा में नजर आएगा फायर रोबोट, आग पर काबू पाना नहीं होगा मुश्किल

Noida Fire Robot: गौतमबुद्धनगर अग्निशमन विभाग ने बताया कि आधुनिक तकनीक वाले फायर रोबोट के जरिए कुछ ही मिनट में हजारों लीटर पानी का छिड़काव करना संभव होगा. 

Noida News: अक्सर भीषण अग्निकांड में पल भर में जान माल का भारी नुकसान होता है, ऐसे में फायर ब्रिगेड की टीम अपनी तत्परता से आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास करती है. इसके बावजूद कई बार हालात नियंत्रण में नहीं आते. अब भीषण आग की चुनौतियों से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड और आम लोगों को ब्रह्मास्त्र जैसी तकनीक मिलने वाली है. दिल्ली एनसीआर के नोएडा (Noida) क्षेत्र में फायर रोबोट (Fire robot) के माध्यम से अब बेहद कम समय में और कठिन डगर पर भी आग पर काबू पाया जा सकेगा. गौतमबुद्धनगर के अग्निशमन विभाग ने बताया कि आधुनिक तकनीक वाले इस रोबोट के माध्यम से कुछ ही मिनट में हजारों लीटर पानी का छिड़काव हो सकेगा, जिसके बाद कम समय में आग पर काबू पाना आसान होगा.

गौतमबुद्ध नगर जिले में आने वाले नोएडा में बड़ी संख्या में कारखाने, औद्योगिक और आवासीय क्षेत्र हैं. हर वर्ष लगभग सैकड़ों अग्निकांड से भारी क्षति पहुंचती है. ऐसे हालात से निपटने के लिए नोएडा के अग्निशमन विभाग में फायर रोबोट तैनात किए जाएंगे, जिन्हें 35 से 40 मीटर की दूरी पर रिमोट से आपरेट किया जा सकेगा. यह खास प्रकार का रोबोट बेहद कठिन डगर पर भी पहुंच सकेगा. इतना ही नहीं, कुछ ही मिनट में हजारों लीटर पानी का प्रभावित क्षेत्र में छिड़काव करने में भी सक्षम होगा. पतली गलियां, उबड़ खाबड़ सड़क और हर तरफ से घिरे हुए क्षेत्र में कम समय में यह चलता फिरते रोबोट को पहुंचाना संभव है. फायर रोबोट में पाइप की मदद से पानी टैंकर को कनेक्ट किया जाएगा, जो आग लगे क्षेत्र में पानी का तीव्रता से छिड़काव करेगा .

लोगों की जान बचाने में होगा सहायक 

गौतम बुद्धनगर के अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान बताया कि औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से अक्सर नोएडा में भीषण अग्निकांड होते रहते हैं. ऐसे में फायर ब्रिगेड टीम की प्राथमिकता रहती है कि कम समय में मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जा सके. लोगों को जान माल की हानि से बचाया जाए, लेकिन ऐसे कई जगह और हालात होते हैं, जहां पर आग की तीव्रता बहुत अधिक होती हैं और उस पर काबू पाना बेहद मुश्किल होता है. ऐसे में आने वाले समय में नोएडा अग्निशमन विभाग को यह फायर रोबोट दिए जाएंगे. जिसका मकसद लोगों के जीवन को सुरक्षित रखने के साथ-साथ आर्थिक नुकसान होने से बचाना भी है. उन्होंने बताया कि फायर रोबोट के इस्तेमाल के लिए फायरकर्मियों को स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: Delhi Ordinance Bill: दिल्ली सेवा बिल पारित होने के बाद कपिल सिब्बल का पहला बयान, ट्विटर पर कर रहा ट्रेंड
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
दिल्ली के इन इलाकों में सिगरेट, गुटखा बैन, बेचने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली के इन इलाकों में सिगरेट, गुटखा बैन, बेचने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Air Quality: दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget