एक्सप्लोरर

Delhi NCR News: तेजी से हो रहा है फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को ग्लोबल लुक देने का काम, 262 करोड़ खर्च का अनुमान 

Faridabad Old Railway Station: साल 2025 तक पुनर्निर्माण का काम पूरा होने के बाद  फरीदाबाद रेल्वे स्टेशन दिल्ली-एनसीआर के बेहतरीन रेल्वे स्टेशनों में शामिल होगी. 

Delhi NCR Faridabd Railway Station: हरियाणा के फरीदाबाद ओल्ड रेल्वे स्टेशन का कायाकल्प कर उसे बहुत जल्द विश्वस्तरीय स्टेशन बनाया जाएगा. इस योजना पर काम की शुरुआत हो चुकी है. इस रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण कर शानदार और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा. स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य पर 262 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इस परियोजना को अप्रैल 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

फिलहाल, फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य शुरू होने के कारण एनआईटी गांधी कॉलोनी की तरफ से दो पहिया व चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है. स्टेशन परिसर में पैदल यात्रियों के लिए दो कॉरिडोर बनाए गए हैं. साथ ही, मल्टीलेवल पार्किंग का काम भी शुरू हो गया है. अधिकारियों के मुताबिक नई बिल्डिंग में आधुनिक इंजीनियरिंग के साथ स्टेशनों के दोनों ओर आइकोनिक स्मार्ट और हरित भवन समेत अन्य आधुनिक सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी.

दो मंजिला होगी स्टेशन की बिल्डिंग

कंस्ट्रक्शन कंपनी दीपक बिल्डर एंड इंजीनियर प्राइवेट लिमिटेड के साइट इंचार्ज ने बताया कि नए सिरे से बनाए जा रहे रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग दो मंजिला होगी. ऊपर मंजिल को ढका जाएगा. इस नए परिसर में फूड प्लाजा के अलावा आधुनिक वेटिंग रूम, दुकानों के क्योस्क, लाज व रेस्टोरेंट आदि बनाए जाएंगे. ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर रेलवे के विभिन्न ब्रांच के कार्यालय होंगे.

मल्टीलेवल पार्किंग में 1000 से ज्यादा गाड़ियां हों सकेंगी पार्क

साइट इंचार्ज के अनुसार एनआईटी गांधी कॉलोनी की तरफ बेसमेंट समेत 6 फ्लोर और नेशनल हाइवे की तरफ बेसमेंट समेत 4 फ्लोर की मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जा रही हैं. पार्किंग में एक हजार से अधिक वाहनों के खड़ा करने की क्षमता होगी. स्टेशन के पुनर्निर्माण के चलते एनआईटी की ओर से वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है.

ऐसा होगा स्टेशन भवन आधुनिक भवन

बताते चलें कि ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगे टीन शेड को हटाकर वहां पिलर बनाकर ऊपर से स्लैब डाला जाएगा हाईवे की ओर से लेकर एनआईटी की ओर तक भवन को मिला दिया जाएगा. स्लैब पड़ने के बाद नीचे से ट्रेन गुजरेंगी और ऊपर के फ्लोर पर यात्री सुविधाएं मिलेंगी. इस रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तरह आगमन व प्रस्थान की अलग-अलग सुविधा होगी.

शहर के दोनों तरफ से मिलेगी कनेक्टिविटी

नए स्टेशन भवन में स्थानीय कला और संस्कृति को दर्शाता डिजाइन बनाया जाएगा. इसमें शहर के दोनों तरफ से कनेक्टिविटी मिलेगी. गौरतलब है कि, फरीदाबाद में 59 से अधिक मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता है. रोजाना 10 से 12 हजार से अधिक यात्रियों का यहां पर आवागमन होता है. दिल्ली, मुंबई व दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों के सेक्शन का ये मेन रूट है. इस स्टेशन से औसतन हर दिन 5000 से अधिक टिकटों की बिक्री होती है.

यह भी पढ़ें:  ACI Report 2022: दिल्ली एयरपोर्ट दुनिया का नौवां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा, ये है नंबर वन

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget