एक्सप्लोरर

Faridabad News: फरीदाबाद में सुरक्षा गार्ड करता था नाबालिक लड़कियों की बलात्कार के बाद हत्या, अब हुआ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Faridabad News: फरीदाबाद के सेक्टर 16 के एक निजी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करने वाले आरोपी ने पिछले दो साल में उसने तीन अन्य लड़कियों के साथ बलात्कार करके उनकी हत्या की है.

Faridabad News: बलात्कार और हत्या के मामले में यहां एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गयी है और आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को यह बताकर चौंका दिया कि पिछले दो साल में उसने तीन अन्य लड़कियों के साथ बलात्कार करके उनकी हत्या की है. 

36 साल पहले ठहराया गया था दोषी
फरीदाबाद के सेक्टर 16 के एक निजी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करने वाले आरोपी की पहचान जसाना गांव के रहने वाले सिंहराज नागर (54) के रूप में की गयी है. इसे 36 साल पहले दो रिश्तेदारों की हत्या का दोषी ठहराया गया था. पुलिस ने उसके बारे में सोमवार को बताया कि नागर लड़कियों या युवतियों के साथ बलात्कार करता था और गला घोंटकर उनकी हत्या कर देता था. उन्होंने बताया कि वह उनके शवों को आगरा नहर में फेंक देता था. उन्होंने बताया कि नहर में शव के बहने के बाद पुलिस को कोई सुराग नहीं मिलता था. उन्होंने बताया कि हालांकि, चौथे मामले में शव झाड़ियों में फंस गया.

अब तक कर चुका है तीन नाबालिक लड़कियों का बलात्कार और हत्या
जनवरी के पहले सप्ताह में, 21 वर्षीय महिला की कथित तौर पर हत्या करने और उसके शव को नहर में फेंकने के दो दिन बाद, नागर को पता चला कि शव झाड़ियों में फंस गया है. इसके बाद उसने अपने गांव में महिला की दादी को फोन किया और हत्या करने की बात कबूल कर ली. महिला की दादी ने पुलिस को नागर के बारे में सूचित किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. नागर ने पुलिस को बताया कि उसने 2019 से अब तक तीन नाबालिग लड़कियों का बलात्कार किया और उनकी हत्या की है.

फरीदाबाद पुलिस उपायुक्त (अपराध) नरेंद्र कादियां ने बताया, “नागर चौथी पीड़िता और स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा से कुछ सालों से परिचित था. 31 दिसंबर को वह उसे साइकिल से फरीदाबाद से करीब 16 किलोमीटर दूर अपने गांव जसाना ले गया जहां उसने दो दिन तक उसे एक कमरे में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया. अंत में, उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को आगरा नहर में फेंक दिया.’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिसंबर 2019 में, नागर ने एक चाय विक्रेता की 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अस्पताल में अपने कमरे में ले गया जहां उसने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था और जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने उसका गला घोंट दिया था और बाद में शव को नहर में फेंक दिया था.

पूछता में सुलझेंगे अन्य मामले
उन्होंने बताया कि इसके बाद, अगस्त 2020 में, उसने अस्पताल में एक हाउसकीपिंग स्टाफ की नाबालिग बहन के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया. डीसीपी ने कहा कि जून 2021 में उसने एक और नाबालिग के साथ इसी तरह का जघन्य कृत्य किया. अधिकारी के मुताबिक पुलिस ने अभी तक सिर्फ 21 साल की युवती का ही शव बरामद किया है.

डीसीपी ने कहा, ‘‘हमारी टीम उससे पूछताछ कर रही है और हमें उम्मीद है कि कुछ अन्य मामले भी सुलझ जाएंगे.’’ अधिकारी ने कहा कि 1986 में नागर ने अपने दो रिश्तेदारों की हत्या कर दी थी और इस मामले में उसे दोषी ठहराया गया था.

यह भी पढ़ें: '

Corona New Cases: कोरोना केस में 6.4% की कमी, 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1 लाख 68 हजार नए केस, 277 की मौत

Delhi News: 10 दिन में ही दिल्ली के 1000 जवान कोरोना पॉजिटिव, ये बड़े अधिकारी भी हुए संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल

वीडियोज

Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
Video: पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
Embed widget