एक्सप्लोरर

Noida News: Noida में अतिक्रमण बड़ी मुसीबत, CEO की अधिकारियों को चेतावनी-  'अवैध कब्जा होने पर नपेंगे जेई और लेखपाल' 

Encroachment In Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने साफ कर दिया कि है क नोएडा के किसी भी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण होने पर जेई और लेखपाल जिम्मेदार माने जाएंगे. 

Noida News: देश की राजधानी औद्योगिक क्षेत्र के अनुसार ही नहीं बल्कि दिल्ली से बेहद करीब होने की वजह से भी नोएडा बड़े तेजी से विकसित होने वाले शहरों में से एक है. यही वजह है कि दूर दराज से राजधानी और एनसीआर में काम करने वाले लोग नोएडा में रहने को प्राथमिकता देते हैं. बीते सालों से नोएडा में अवैध अतिक्रमण ना केवल प्राधिकरण के लिए सिरदर्द बन चुका है बल्कि इसकी सुंदरता और परियोजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं. कई स्तरों पर कदम उठाने के बावजूद ऐसे अवैध अतिक्रमण पर लगाम लगा पाना मुश्किल हो रहा है. अब नोएडा प्राधिकरण की तरफ से अवैध निर्माण और अतिक्रमण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.

किसानों के साथ-साथ आम लोगों द्वारा भी लगातार अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर शिकायत सामने आ रही थी, लेकिन अब नोएडा के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने दिशा निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अगर नोएडा के किसी भी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण किया जाता है, तो इसके लिए जेई और लेखपाल पूरी तरह जिम्मेदार होंगे. उनका कहना है कि अवैध निर्माण कार्य से शहर में चल रहे विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं. अतिक्रमण रोकने के लिए सख्त कदम उठाना जरूरी है. ऐसे में नोएडा में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण और अतिक्रमण होने पर क्षेत्र के जेई व लेखपाल की सेवा समाप्त कर दी जाएगी.

इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा अतिक्रमण

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार भी नोएडा में कई लाख वर्ग मीटर की जमीन पर अतिक्रमण है, जिसमें सबसे ज्यादा बख्तावरपुर, नंगली वाजितपुर, हरौला, बरौला, चौड़ा, सलारपुर, नया बांस आदि क्षेत्र शामिल है. नोएडा क्षेत्र में मनमाने तरीके से अतिक्रमण हुए जमीन और प्लॉट से नोएडा प्राधिकरण भी हैरान है. नोएडा काफी तेज गति से विकसित होने वाले शहरों में से एक है. खासतौर पर दिल्ली से बेहद करीब होने के नाते यह व्यापारिक दृष्टिकोण और आवासीय क्षेत्र के लिए भी काफी अहम है. ऐसे में प्राधिकरण द्वारा चिन्हित जमीन को सुरक्षित रखना और अन्य प्रोजेक्ट व उद्देश्य के लिए जमीन उपलब्ध कराना काफी चुनौतीपूर्ण बनता जा रहा था. माना जा रहा है कि नोएडा प्राधिकरण की तरफ से अतिक्रमण और अवैध निर्माण को रोकने के लिए यह सख्त कार्रवाई का दिशा निर्देश दिया गया हैं.

यह भी पढ़ें: Noida: नोएडा की सड़कों पर भूल से भी न करें स्टंटबाजी, ट्रैफिक पुलिस ने रील बनाने वाले स्टंटबाजों के खिलाफ की ये खास तैयारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget