एक्सप्लोरर

एल्विश यादव को लाया जाएगा गुरुग्राम, यूट्यूबर मैक्सटर्न के साथ मारपीट का है आरोप

Elvish Yadav News: प्रोडक्शन वारंट पर गुरुग्रस्म लाने के बाद एल्विश को गिरफ्तार कर मारपीट करने के मामले में पूछताछ की जाएगी. उसके साथ जो लोग शामिल थे उनकी जानकारी लेकर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा.

Elvish Yadav Arrest: मशहूर यूट्यूब और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव को जल्द गुरुग्राम पुलिस लाने में जुट गई है. एल्विश यादव पर कुछ दिन पहले गुरुग्राम में दूसरे यूट्यूबर के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस पर यूट्यूबर पर ने पुलिस में मामला भी दर्ज कराया था. 

मॉल में यूट्यूबर के साथ मारपीट का आरोप
कुछ दिन पहले गुरुग्राम के एक मॉल की दुकान में यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न से मारपीट के मामले में गुरुग्राम पुलिस आरोपी बिग बॉस विनर एल्विश यादव को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी. इसके लिए पुलिस जल्द ही गाजियाबाद कोर्ट में याचिका दायर करेगी ताकि जल्द से जल्द एल्विस यादव को गुरुग्राम ला सके. आपको बता दें कि एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने सांपों के जहर के व्यापार में गिरफ्तार किया है.

एल्विश यादव के साथी भी होंगे अरेस्ट
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रोडक्शन वारंट पर गुरुग्रस्म लाने के बाद एल्विश को गिरफ्तार कर मारपीट करने के मामले में पूछताछ की जाएगी. इसके अलावा, उसके साथ जो लोग शामिल थे उनकी जानकारी लेकर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. गुरुग्राम पुलिस अपनी कागजी कार्रवाई में जुट गई है.

एल्विश यादव को प्रोडक्शन वारंट पर जल्द लाया जाएगा
गुरुग्राम के सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन के अतिरिक्त SHO बिजेंद्र सिंह ने बताया कि एल्विश यादव को सोमवार 18 मार्च को मारपीट मामले में पेश होने के लिए नोटिस दिया गया था. क्योंकि एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, इसलिए एल्विश के वकीलों की ओर से गुरुग्राम पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है. जल्द ही एल्विश को मारपीट मामले में प्रोडक्शन वारंट पर गुरुग्राम लाया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यूट्यूबर के साथ मारपीट करते एल्विश यादव का वीडियो वायरल
आपको बता दें कि इसी महीने 8 मार्च को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एल्विश यादव यूट्यूबर सागर ठाकुर को पीटते नजर आ रहे थे. वीडियो में देखा गया कि एल्विश ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया और थप्पड़ जड़ दिया. ठाकुर की शिकायत के बाद गुरुग्राम के  सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में एल्विश यादव और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. इसी मामले में एल्विश यादव को ट्रांजिट रिमांड पर लाने की तैयारी पुलिस कर रही है.

एल्विश यादव को भेजा गया था नोटिस
गुरुग्राम पुलिस ने एल्विश यादव को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया था. इस बीच एल्विश यादव ने एक स्पष्टीकरण वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि पूरी घटना सागर द्वारा पूर्व नियोजित थी. बाद में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक और वीडियो शेयर किया और माफी भी मांगी और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सागर के साथ एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा "शीर्ष पर भाईचारा".

दो नोटिस के बाद भी एल्विश जांच में नहीं हुआ शामिल
गुरुग्राम पुलिस के दो बार नोटिस भेजने के बाद एल्विश यादव पुलिस जांच में शामिल नहीं हुआ. एलविश यादव को आज जांच में शामिल होना था लेकिन कल नोएडा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. अब गुरुग्राम पुलिस उसे जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लेगी और जांच में शामिल होने के लिए जल्द गुरुग्राम लाएगी.

राजेश यादव की रिपोर्ट.

यह भी पढ़ें: लाखों की हेरोइन के साथ महिला ड्रग पेडलर गिरफ्तार, निशानदेही पर सप्लायर भी पुलिस की गिरफ्त में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget