एक्सप्लोरर

Delhi Liquor Policy Case: 'दिल्ली शराब घोटाले को कवर करने के लिए सिसोदिया ने प्लांट किए झूठे ई-मेल', ED का दावा 

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को AAP के शीर्ष नेतृत्व खासकर मनीष सिसोदिया द्वारा गैर कानूनी तरीके से अवैध धन हासिल करने के मकसद से लाया गया था.

Delhi News: दिल्ली में सियासी दलों के बीच शराब घोटाले (Delhi Liquor Scam) सहित कई मसलों पर सत्ताधारी पार्टी और मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी सहित अन्य दलों के बीच सियासी घमासान चरम पर है. इस बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED Supplementary Chargesheet) ने अपनी तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में दावा किया है कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish sisodia) ने शराब घोटाले को दबाने के लिए साजिश के तहत कथित तौर पर ई-मेल प्लांट किए थे. न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ऐसा मनीष सिसोदिया ने अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के मकसद से किया था. पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया दिल्ली आबकारी नीति में अपने हिसाब से बदलाव करना चाहते थे, जो उनके गलत इरादे को साबित करने के लिए काफी है. 

केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में दावा किया है कि अब तक की पीएमएलए जांच से पता चला है कि दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व खासकर मनीष सिसोदिया द्वारा गैर कानूनी तरीके से अवैध धन हासिल करने के मकसद से लाया गया था. ईडी ने चार्जशीट में बताया है कि अवैध और आपराधिक गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए आबकारी नीति को जान बूझकर कमियों के साथ तैयार किया गया.

आबकारी नीति में बदलाव बड़ी साजिश

दिल्ली आबकारी नीति के तहत परदे के पीछे से कार्टेल संरचनाओं को बढ़ावा दिया गया. इतना ही नहीं, शराब कारोबारियों को थोक में 12 फीसदी और 185 फीसदी का बड़ा खुदरा लाभ मार्जिन प्रदान किया गया. मनीष सिसोदिया और आप के अन्य नेताओं द्वारा शराब के कारोबार से रिश्वत लेने के लिए आपराधिक साजिश के तहत इस कारोबार में गैर कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया गया.

जनता से सुझाव लेना सिर्फ बहाना

ईडी ने चार्जशीट में ये भी बताया है कि आबकारी नीति 2021-22 को गोपनीयता और प्रमुख लाभार्थियों की मिलीभगत से तैयार किया गया था. नीति के मूल प्रावधान बिना किसी विचार-विमर्श या तो जीओएम या आबकारी विभाग के साथ किए गए थे. इस मामले में जनता से सुझाव लेना केवल एक बहाना था. ईडी ने आरोपपत्र में इस बात का भी दावा किया है कि थोक व्यापारी या निजी संस्थाओं 12 फीसदी मार्जिन मनी देने के उसमें से 6  फीसदी रिश्वत हासिल करने के लिए ऐसा किया गया था. ईडी का ये भी दावा है कि सी अरविंद के बयान से साफ है कि जीओएम की बैठकों में निजी कारोबारियों को मार्जिन मनी देने के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई थी. 

यह भी पढ़ें: Delhi Water Supply: 2-3 मई को दिल्ली के इन इलाकों में 16 घंटे तक ठप रहेगा पानी, Emergency में यहां करें कॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget