एक्सप्लोरर

Dusu Election Result: DUSU चुनाव की गिनती जारी, शुरुआती रुझानों में ABVP और NSUI बीच काटें की टक्कर

राजधानी में सियासी पारा आसामन पर है. एक ओर संसद में BJP सांसद द्वारा अमर्यादित भाषण से विपक्षी दलों द्वारा बबाल मचा हुआ है तो दूसरी ओर DUSU चुनाव के परिणामों पर भी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हुई हैं.

DUSU Election: राजधानी दिल्ली समेत देश के किसी भी कोने या कस्बे में छोटे से छोटे चुनावों को लेकर अब हर पार्टी काफी गंभीर हो गयी है. चाहे वो सोसायटी का, पंचायत का, काउंसलर का, विधानसभा का या लोकसभा चुनाव हो. हर चुनाव में सभी पार्टी अपना बर्चस्व कायम करना चाहती है तो फिर राजधानी दिल्ली का DUSU चुनाव कैसे अछूता रह सकता है. इस बार डूसू चुनाव को लेकर स्टूडेंट यूनियन के प्रत्याशी छात्र - छात्रा और समर्थकों के साथ पार्टी के बड़े नेताओं ने भी प्रचार प्रसार में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. 

ABVP और NSUI के बीच सीधी टक्कर

राजधानी दिल्ली में जहाँ एक ओर DUSU चुनाव को लेकर कही न कही BJP और कांग्रेस पार्टी समेत अन्य राजनीतिक दलों के छात्र संघों ने अपनी पूरी ताकत इस चुनाव में झोंक दी है, तो वहीं,  दूसरी तरफ पार्टी के बड़े नेताओं ने भी अपनी तरफ से इस चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हालांकि, इस बार भी डूसू के चुनाव में पिछले चुनावों की तरफ ABVP और NSUI के बीच ही सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. अब तक के आये चुनाव के परिणामों में एबीवीपी ने 9 कॉलेजों में जबकि NSUI ने 6 कॉलेजों में क्लीन स्वीप किया है. अभी तक चुनाव के पूरे परिणाम सामने नहीं आये हैं, लेकिन ये दोनों ही छात्र संघ अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं.

पिछली बार से बढ़ा मतदान प्रतिशत, छात्रों में दिखा उत्साह

बात करें मतदान की तो इस बार डूसू के चुनाव में 2019 में हुए पिछले चुनाव में 32 प्रतिशत मतदान से 10 प्रतिशत ज्यादा यानी 42 प्रतिशल मतदान हुआ है. जिससे यह स्पष्ट पता चलता है कि मतदान करने वालो छात्रों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह रहा. यही वजह है कि इस बार मतदान का प्रतिशत भी ज्यादा रहा. अब ये छात्रों का उत्साह और बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत किसके सिर पर जीत का सेहरा बांधता है यह दोपहर बाद तक ही साफ हो पायेगा.

मतगणना के लिए कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था

कल रात साढ़े सड़ बजे तक हुई वोटों की गिनती के बाद आज सुबह साढ़े 8 बजे से फिर से वोटों की गिनती शुरू हुई है. जिसके चलते जिले के डीसीपी सागर सिंह कालसी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है. 500 से ज्यादा दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ पैरामिलिट्री के जवान चप्पे चप्पे पर नजर आ रहें हैं. बता दें कि डूसू चुनाव में 52 कॉलेज के छात्रों ने हिस्सा लिया है, जिनमें से कई कॉलेज के परिणाम सामने आ चुके हैं. ABVP ने इनमें से 9 में क्लीन स्वीप किया है, जबाकी NSUI ने 6 पर पूरी तरह से अपना कब्जा जमाया है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
दिल्ली में सफाईकर्मी को चाकू से गोदा, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली में सफाईकर्मी को चाकू से गोदा, जांच में जुटी पुलिस
'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी
'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget