एक्सप्लोरर

DUSU Election: डीयू चुनाव से पहले बड़ा दांव! महापंचायत में SFI-AISA ने उठाए ये मुद्दे

DUSU Election 2025: डूसू चुनाव से पहले SFI-AISA ने महापंचायत कर एफवाईयूपी, छात्रावास संकट और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर आवाज उठाई. गठबंधन ने एबीवीपी-एनएसयूआई पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में कुछ ही दिन बाकी है. इसको ध्यान में रखते हुए मंगलवार (2 सितंबर) को एसएफआई (SFI) और आइसा (AISA) ने संयुक्त रूप से महापंचायत का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों छात्र शामिल हुए.

सभा का मुख्य उद्देश्य छात्रों के वास्तविक मुद्दों को उजागर करना और ABVP व NSUI पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाना था. डूसू चुनाव 18 सितंबर को होंगे और अगले दिन यानी 19 सितंबर को मतगणना की जाएगी.

एफवाईयूपी और NEP पर विरोध

महापंचायत में आइसा की संभावित उम्मीदवार अंजलि ने कहा कि व्यापक विरोध के बावजूद चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (एफवाईयूपी) को जबरदस्ती लागू किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय चौथे वर्ष के छात्रों के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचा उपलब्ध नहीं करा रहा है. अंजलि ने कहा कि छात्र संगठन राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) और शिक्षा संस्थानों के भगवाकरण का विरोध करेंगे.

SFI के संभावित उम्मीदवार सोहन कुमार यादव ने कहा कि मौजूदा छात्रसंघ "सोशल मीडिया की नौटंकी और अंदरूनी कलह" में उलझा रहा, जबकि असल समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया. उनका दावा था कि इस बार छात्र SFI-AISA गठबंधन को ही चुनेंगे क्योंकि वे साल भर छात्रों का वास्तविक प्रतिनिधित्व करेंगे.

महिला सुरक्षा और उत्पीड़न के मामले

महिला सुरक्षा महापंचायत का बड़ा मुद्दा रहा. SFI की संभावित उम्मीदवार अभिनंदना ने कहा कि हर साल उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. आरोप लगाया गया कि एबीवीपी के कार्यकर्ता मिरांडा हाउस, गार्गी और डीआरसी जैसे महिला कॉलेजों में घुस जाते हैं. हाल ही में लक्ष्मीबाई कॉलेज में महिला गार्ड के साथ हुए दुर्व्यवहार का भी जिक्र किया गया.

गठबंधन ने सभी कॉलेजों में सक्रिय आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की मांग की. पीटीआई के अनुसार, उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ ऐसी समितियों का सक्रिय होना महिलाओं की सुरक्षा के लिए जरूरी है.

छात्रावास, फीस और अन्य मांगें

AISA के अभिषेक कुमार ने छात्रावास संकट को गंभीर बताया. उन्होंने कहा कि DU के आधे से अधिक छात्र दिल्ली से बाहर से आते हैं और उन्हें PG या महंगे निजी फ्लैट में रहना पड़ता है. किफायती कमरे अस्वास्थ्यकर हैं और विश्वविद्यालय उत्सवों पर करोड़ों रुपये खर्च करता है, लेकिन छात्रावासों पर ध्यान नहीं देता.

गठबंधन ने आंतरिक मूल्यांकन और शुल्क वृद्धि को वापस लेने, फर्जी एसईसी और वीएसी पाठ्यक्रमों को समाप्त करने की मांग रखी. छात्रों के लिए रियायती मेट्रो पास की सुविधा और सभी कॉलेजों में आईसीसी को सक्रिय करने की भी मांग की गई.

इस महापंचायत के जरिए एसएफआई और आइसा ने स्पष्ट संदेश दिया कि वे इस चुनाव में बुनियादी छात्र मुद्दों एफवाईयूपी, छात्रावास संकट और महिला सुरक्षा को केंद्र में रखकर एबीवीपी व एनएसयूआई को चुनौती देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Delhi News: पत्नी की लाश ठिकाने लगाने के लिए मांगी दोस्त से मदद, पहुंच गई पुलिस; आरोपी गिरफ्तार
पत्नी की लाश ठिकाने लगाने के लिए मांगी दोस्त से मदद, पहुंच गई पुलिस; आरोपी गिरफ्तार
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget