एक्सप्लोरर

DUSU Elections 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज में मारपीट, 'दीपेंद्र हुड्डा बोल रहे थे तभी...'

DUSU Elections 2025: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी किरोड़ीमल कॉलेज पहुंचे. यहीं एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई.

DUSU Elections 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में छात्र संघ चुनाव को लेकर गहमागहमी जारी है. इस बीच किरोड़ीमल कॉलेज में मंगलवार (16 सितंबर) को NSUI और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई. 

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, दिल्ली विश्वविद्यालय साउथ कैंपस में DUSU चुनाव के लिए प्रचार करने पहुचे थे. इस दौरान भीड़ को संबोधित करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने एनएसयूआई पैनल की जीत को लेकर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया. जानकारी के मुताबिक हुड्डा के बयान के बाद ABVP छात्रों ने आपत्ति जतायी और देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई.

हुड्डा ने क्या कहा?

हुड्डा ने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि एनएसयूआई पैनल डीयूएसयू चुनाव में धाकड़ जीत दर्ज करेगा.” उन्होंने आगे कहा, “जहां आरएसएस-बीजेपी हमारे देश में नफरत की जड़ें मजबूत करने में लगे हैं, वहीं एनएसयूआई प्रेम और एकता का संदेश फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है. हम फिर से दिल्ली विश्वविद्यालय कैंपस में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलेंगे.”

अजय राय का कार्यक्रम

NSUI का पक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के केएमसी कॉलेज (किरोड़ीमल कॉलेज), दिल्ली विश्वविद्यालय दौरे का कार्यक्रम था, जहां पूर्वांचल से आए छात्र उन्हें स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहे थे. उनके आगमन से ठीक पहले, एबीवीपी पर आरोप है कि हिंसा का सहारा लिया और एनएसयूआई के पूर्वांचल छात्र समर्थकों पर हमला कर कार्यक्रम को बाधित करने की नाकाम कोशिश की.

अजय राय ने छात्रों को एक वीडियो संदेश भेजकर आश्वासन दिया कि कोई भी डर और धमकी उनके हौसले को कमजोर नहीं कर सकती. वह इस समय कॉलेज की ओर आ रहे हैं और शीघ्र ही परिसर पहुंचेंगे. एबीवीपी की इस गुंडागर्दी की कड़ी निंदा करते हैं. याद रखिए, छात्र इस हिंसा और धमकी का जवाब अपने वोट की ताकत से देंगे.

अजय राय ने कहा, “एबीवीपी एनएसयूआई को मिल रहे विशाल समर्थन से डर गया है. केएमसी में हुई हिंसा इसका प्रमाण है. मैं आपके साथ खड़ा होने आ रहा हूं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget