एक्सप्लोरर

DUSU Election 2023: डीयू में 4 साल बाद हो रहे हैं चुनाव, कल डाले जाएंगे वोट, जानें कब आएगा रिजल्ट? 

DUSU Election 2023 Voting Tomorrow: कोरोना महामारी के बाद पहली बार दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए कल वोट डाले जाएंगे. 23 सिंतबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. 

Delhi News: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव कोरोना महामारी के बाद पहली बार यानी चार साल बाद हो रहे हैं. शुक्रवार यानी 22 सितंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों में लिए वोट डाले जाएंगे. मतदान के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी हो चुकी है. दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. इस बार आम आदमी पार्टी ने डूसू चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं. इसके बावजूद चुनाव मैदान में एबीवीपी,  एनएसयूआई, AISA और SFI सहित कई छात्र संगठनों के प्रत्याशी मैदान में हैं. हालांकि, हर साल की इस बार भी मुख्य मुकाबला एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच ही है. 

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में कल मतदान होने के बाद परसों यानी 23 सितंबर को मतगणना होगा. 23 सितंबर को सुबह 8 बजे से होगी वोटो की गिनती शुरू हो जाएगी. 12 बजे तक स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है. मतगणना का काम नार्थ कैंपस के बॉटनी डिपार्टमेंट के सामने कॉन्फ्रेंस सेंटर में होगा.

ABVP के प्रत्याशी

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में इस बार एबीवीपी की ओर से तुषार डेढ़ा को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है. सत्यवती कॉलेज से स्नातक किया है और बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं. वह 2015 में एबीवीपी से जुड़े थे. सुशांत धनखड़ को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं. हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले धनखड़ राज्य स्तर पर शूटिंग चैंपियन भी हैं. सचिव पद के लिए उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली अपराजिता प्रत्याशी हैं. धनखड़ और अपराजिता भी बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं. एबीवीपी ने सचिन बैसला को संयुक्त सचिव पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. बैसला भी बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं.

NSUI प्रत्याशी
दूसरी तरफ एनएसयूआई (NSUI) ने विधि अंतिम वर्ष के छात्र हितेश गुलिया को डूसू अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं अभी दहिया को एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है. वह बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं. एनएसयूआई की तरफ से 24 वर्षीय यक्षणा शर्मा सचिव पद के लिए उम्मीदवार हैं. वह लॉ सेंटर में विधि अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं. शुभम कुमार चौधरी एनएसयूआई के संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार बनाए गए हैं. चौधरी भी बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं. बता दें कि डूसू का चुनाव आखिरी बार 2019 में चुनाव हुए थे.

यह भी पढ़ें: Women Reservation Bill: कपिल मिश्रा का AIMIM पर ​तंज, 'ओवैसी शगुन का काला टीका है, इसलिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली पर भी पड़ेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली पर भी पड़ेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

Embed widget