एक्सप्लोरर

Delhi Weather Updates: दिल्ली की हवा हुई बेहद खराब, अगले 2 दिन तक संभलकर रहने में है भलाई, जानें IMD का अलर्ट 

IMD Alert: वायु प्रदूषण के स्‍तर में अचानक बढ़ोतरी दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में रहने वाले लोगों के ल‍िए बेहद खतरनाक साबित होने की आशंका है. 

Delhi Weather Today: दिल्ली एनसीआर के मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. भारत मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक धूल भरी आंधी की वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्तर तक पहुंच गई है. डस्टी एयर और आंधी की वजह से सुबह के समय विजिबिलिटी भी बहुत कम रही. आईएमडी के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में बुधवार को सुबह बादल छाए रहने से मौसम बेहद सुहावना रहा. इस दौरान न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 395 दर्ज किया गया जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है. बुधवार सुबह 7 बजे एक्यूआई 406 को पार कर गया है. वहीं द‍िल्‍ली में मंगलवार शाम चार बजे तक एक्यूआई 254 मापा गया था. वायु प्रदूषण के स्‍तर में अचानक हुई बढ़ोतरी से आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के ल‍िए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. 

इन इलाकों में बारिश की आशंका

भारत मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन में धूल भरी आंधी चलने अथवा तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का पुर्वानुमान है. वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 47 प्रतिशत रही. आईएमडी के मुताबिक बुधवार को दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य-दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में बारिश की संभावना है. इसके अलावा एनसीआर के लोनी देहात, हिंडन एयर फोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, खरखौदा बड़ौत, बागपत, मेरठ, मोदीनगर, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, सोनीपत, रोहतक और आसपास के क्षेत्रों में भी औसत बारिश हो सकती है. 

300 के बाद हालात बेहद खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शून्य से 50 के बीच एयर क्वालिटी इंडेक्स को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को औसत, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है.

यह भी पढ़ें:  Delhi: 'कब तक झूठ बोलकर राजनीति करते रहेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल', BJP नेता ने दी AAP के दावे को चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
दिल्ली में सफाईकर्मी को चाकू से गोदा, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली में सफाईकर्मी को चाकू से गोदा, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget