एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: दिल्ली में निर्माण कार्यों पर लगे रोक से जुड़ी अब आई है ये अहम खबर

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है. इसे देखते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज कहा कि फिलहाल राजधानी में निर्माण व ध्वस्त कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा.

Delhi Pollution News: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है. वहीं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि उच्च वायु प्रदूषण के स्तर को देखते हुए दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़े कार्यों पर अगले आदेश तक प्रतिबंध जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि गैर-प्रदूषणकारी निर्माण गतिविधियों जैसे प्लंबिंग कार्य, इंटीरियर डेकोरेशन, इलेक्ट्रिकल वर्क और बढ़ईगीरी की अनुमति है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि सभी निर्माण श्रमिकों को पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे

दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर 7 दिसंबर तक प्रतिबंध जारी रहेगा

राय ने कहा कि आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को छोड़कर ट्रकों के प्रवेश पर 7 दिसंबर तक प्रतिबंध जारी रहेगा, जबकि सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी. बता दें कि  राय ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद ये जानकारी दी है. वहीं उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक और सीएनजी को छोड़ कर रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ का तीसरा चरण अब 3 दिसंबर से 18 दिसंबर तक बढ़ाया गया.

बारिश होती है तो स्थिति में होगा सुधार

विशेषज्ञों ने कहा है कि कम तापमान और कम हवा की गति के कारण स्थिति स्थिर हो गई है और आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रहने की संभावना है. मंत्री ने कहा कि जैसा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की थी, अगर बारिश होती है तो स्थिति में सुधार हो सकता है.

बता दें कि दिल्ली सरकार ने बीते गुरुवार को इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया था. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध से प्रभावित श्रमिकों को प्रत्येक को 5,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी और उनकी सरकार न्यूनतम मजदूरी के नुकसान की भरपाई भी करेगी.

प्रदूषण के बीच आज से खुले स्कूल-कॉलेज

इस बीच आज से स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में शारीरिक कक्षाएं फिर से शुरू हो गईं और सरकारी कार्यालय भी फिर से खुल गए है. गौरतलब है कि सरकार ने शहर के 14 क्षेत्रों में सरकारी आवासीय कॉलोनियों से अपने कर्मचारियों को लाने के लिए एक विशेष बस सेवा भी शुरू की है. ये क्षेत्र गुलाबी बैग, मयूर विहार फेज-2, मोतिया खान, तिमारपुर, हरी नगर, निमरी कॉलोनी अशोक विहार, विकासपुरी, वसंत कुंज, कड़कड़डूमा आदि हैं.

ये भी पढ़ें

UP Police SI Admit Card 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई परीक्षा 2021 का एडमिट कार्ड जारी, इस वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

Bihar Weather Today: प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा गया, दो दिनों के बाद रात के तापमान में आएगी गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget