एक्सप्लोरर

DTC बसों में सफर होगा स्मार्ट, डिजिटल पेमेंट की सुविधा उपलब्ध, किराए में मिलेगी इतनी छूट

Delhi Latest News: दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बसों में अब डिजिटल पेमेंट की सुविधा उपलब्ध है और जो यात्री डिजिटल तरीके से भुगतान करेंगे, उन्हें किराए पर छूट मिलेगी.

Delhi Latest News: दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसों में अब यात्री नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) के जरिए भी टिकट खरीद सकेंगे. यह सुविधा फिलहाल राजघाट और हसनपुर डिपो की बसों में ट्रायल के तौर पर शुरू की गई थी, जो सफल रही. अब इसे सभी डीटीसी बसों में लागू करने की योजना बनाई गई है.

कैशलेस यात्रा का लाभ
यात्रियों को अब टिकट के लिए छुट्टे पैसे रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कार्ड से किराया कटने की वजह से लेन-देन में पारदर्शिता आएगी और समय की बचत होगी. इसके अलावा, डिजिटल भुगतान करने वाले यात्रियों को किराए पर 10% की छूट भी मिलेगी. इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की हर महीने किराए के पैसों में बचत भी होगी.

कैसे करेगा काम ?
बसों के कंडक्टरों को इलेक्ट्रॉनिक टिकट इश्युइंग मशीन (ETIM) मुहैया कराई जाएगी, जिसमें यात्री के गंतव्य की विवरण डालते ही किराए की रकम प्रदर्शित होने लगेगी और फिर यात्री अपने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड को टैप करके भुगतान कर सकेंगे. इस कार्ड का उपयोग मेट्रो और नमो भारत ट्रेन में पहले से हो रहा है. अब यह डीटीसी बसों में भी मान्य होगा.

डीटीसी की 3800 बसों में यह सुविधा जोड़ी जाएगी, जिससे 35 लाख से अधिक यात्री रोजाना लाभान्वित होंगे. परिवहन विभाग का मानना है कि डिजिटल भुगतान से किराया वसूली में भी पारदर्शिता बढ़ेगी और नकदी प्रबंधन की समस्या खत्म होगी.

निगरानी के लिए डिजिटल समाधान
वहीं, परिवहन विभाग डीटीसी बसों पर निगरानी रखने के लिए डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम विकसित कर रहा है. एक ऐप की मदद से बसों की रियल-टाइम लोकेशन ट्रैक की जाएगी, जिससे कि बस के बीच रास्ते मे ब्रेकडाउन होने पर लगने वाले जाम की समस्या से बेहतर तरीके से निपटा जा सके. बस के ब्रेकडाउन होने पर कंडक्टर तुरंत ऐप पर लॉग इन कर इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दे सकेंगे. इससे यात्रियों को बेहतर सेवा मिल सकेगी और डीटीसी की सेवाओं में भी सुधार आएगा.

यह भी पढ़ें- दिल्ली के ट्रैफिक को दुरुस्त करने की तैयारी, NPCD ने शुरू की ऑडिट, जानें- कितने कर्मचारियों की जरूरत? 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
भारी बारिश ने रोकी दिल्ली! सड़कें बनीं तालाब, रेंगता रहा ट्रैफिक; देखें तस्वीरें
भारी बारिश ने रोकी दिल्ली! सड़कें बनीं तालाब, रेंगता रहा ट्रैफिक; देखें तस्वीरें
दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget