एक्सप्लोरर

चार दिन, सैकड़ों कैमरे, 25 किलोमीटर की तलाश, पुलिस ने हिट एंड रन केस के आरोपी को पकड़ा

26 अप्रैल को रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार ने 34 वर्षीय मुलू को टक्कर मारी थी. इसमें उसकी मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज से गाड़ी ट्रैक कर प्रॉपर्टी डीलर राजेश मेहता को गिरफ्तार किया.

Delhi Accident News: 26 अप्रैल की रात करीब 10 बजे रिंग रोड पर होटल हयात रीजेंसी के सामने एक अधेड़ व्यक्ति सड़क पार कर रहा था. इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक सफेद कार ने उसे इतनी जोर से टक्कर मारी कि वह दूर जा गिरा. कार रुकी नहीं, पल भर में अंधेरे को चीरते हुए गायब हो गई. वहां मौजूद कुछ लोगों ने 112 पर कॉल किया. पीसीआर मौके पर पहुंची और घायल को एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.

मरने वाले का नाम मुलू था, उम्र मात्र 34 साल. वह मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से था. जेब में मिला आधार कार्ड उसकी पहचान की एकमात्र कड़ी थी. दिल्ली वह काम की तलाश में आया था, लेकिन किस्मत उसे मौत के रास्ते ले आई. घटना के स्थान के आसपास कोई साफ CCTV फुटेज नहीं था. भारी ट्रैफिक और अंधेरा जांच में रोड़ा बना हुआ था. लेकिन आरके पुरम थाना की टीम ने हार नहीं मानी. इंस्पेक्टर रविंदर कुमार त्यागी और उनकी टीम ने 25 किलोमीटर तक फैले इलाके के सैकड़ों CCTV कैमरे खंगाले.

तेज रफ्तार कार से हुई टक्कर

करीब 20 से ज़्यादा सफेद कारों की जांच की गई. पूछताछ में एक ड्राइवर ने बताया कि उसने हादसे वाली रात एक सफेद कार को टक्कर मारते देखा था. पुलिस ने फुटेज को ज़ूम कर-कर के देखा, नंबर प्लेट के आखिरी अंक पकड़ में आए — 232. बस यही सुराग था. टीम ने उस नंबर की गाड़ी को ट्रैक किया, रिंग रोड से अफ्रीका एवेन्यू, फिर वेस्ट दिल्ली के रोहतक रोड स्थित शिव विहार कॉलोनी तक.

यह कार एक हुंडई अल्काजर गाड़ी थी, जिसके ड्राइवर साइड पर ताजा डेंट था. गाड़ी के मालिक निकले राजेश मेहता, जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं. पूछताछ में उनकी पत्नी ने बताया कि हादसे के दिन गाड़ी वही चला रहे थे. पुलिस ने जब राजेश मेहता से सख्ती से सवाल किए, तो उन्होंने स्वीकार कर लिया हां, मैं ही था. तेज रफ्तार थी. वो आदमी अचानक सामने आ गया, मैं डर गया और भाग गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget