एक्सप्लोरर

पहलगाम पर विकास दिव्यकीर्ति बोले, 'लोकल सपोर्ट के बिना इतना बड़ा हमला नहीं हो सकता लेकिन...'

Dr Vikas Divyakirti on Pahalgam Terror Attack: डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि पाकिस्तान की आम जनता के पास खाने के लिए पैसे नहीं हैं. जनता का ध्यान भटकाने की जरूरत है इसलिए वो ऐसा कर सकती है.

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले की हर कोई निंदा कर रहा है. इसमें 26 बेगुनाहों की जान चली गई. इस घटना के बाद समाज के हर वर्ग ने अपनी प्रतिक्रिया दी. इस बीच जाने माने शिक्षक डॉ.. विकास दिव्यकीर्ति ने भी अपनी राय रखी और छात्रों को समझाया.

'अपने हिस्से का माहौल ठीक करना हमारी जिम्मेदारी'

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने छात्रों से कहा कि जब माहौल बहुत खराब हो तो अपने हिस्से का माहौल ठीक करना हमारी जिम्मेदारी है. हम हर व्यक्ति तो नहीं पहुंच सकते लेकिन जहां तक पहुंचे वहां के माहौल को ठीक करना बहुत जरूरी चीज है. अगर हम डेटा देखें तो पिछले दो सालों में जम्मू-कश्मीर में टूरिस्ट की संख्या 22 लाख से 25 लाख थी. पिछले साल 2.5 करोड़ की संख्या थी. वहां का मुख्य उद्योग तो पर्यटन ही है. इस साल भी उम्मीद थी कि पर्यटन बढ़ेगा. 

'पर्यटन बढ़ने से वहां के लोगों में खुशी थी'

छात्रों को समझाते हुए उन्होंने आगे कहा कि पर्यटन बढ़ने से वहां के लोगों में खुशी हैं. उन्होंने कहा, "ऐसे रिपोर्ट्स मैं तीन-चार दिनों से पढ़ रहा हूं कि जो बेरोजगार युवक वहां पर पाकिस्तान के आतंकवादियों को कश्मीर के अंदर लेकर आते थे, उनमें से एक भी उपलब्ध नहीं है. क्योंकि उन सब को रोजगार मिल गया है. टूरिज्म की वजह से हर महीने 40-50 हजार रुपये कमा रहे हैं. जितने होटल थे सब भर जाते थे. जिस चीज से पूरे राज्य की इकॉनमी चल रही हो वो अपनी पेट पर लात क्यों मारेगा?"

'लोकल सपोर्ट के बिना इतना बड़ा हमला नहीं हो सकता'

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने कहा, "हो सकता है कि उनमें से कुछ लोग बहकावे में आए हों. लोकल सपोर्ट के बिना इतना बड़ा हमला नहीं हो सकता, ये बात भी सही है. लेकिन सामान्य तौर पर वहां का समुदाय क्यों चाहेगा कि जो पहलगाम 'स्विटजरलैंड' था वो 'घोस्ट सिटी' बन जाए. कश्मीर का सामान्य मुसलमान ये नहीं चाहते होंगे, क्योंकि उसका रोजगार बढ़ रहा है."

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिनके सिर पर कैमरे लगे हैं, लाइव टेलीकास्ट कर रहे हैं, एडिट कर रहे हैं ऑन द स्पॉट और अपने आकाओं को भेज रहे हैं, बड़ी-बड़ी बंदूकें संभाल पा रहे हैं, जो पूछ रहे हैं कि तुम्हारा धर्म कौन सा है और सीधे मार दे रहे हैं, इतने ठंडे खून के साथ किलिंग करना मजाक नहीं होता है. जो इतना कोल्ड ब्लडेड मर्डर करता है, उसे ट्रेनिंग मिली होगी. 

'पाकिस्तान कटोरा लेकर भीख मांगता है'

छात्रों से उन्होंने कहा, "ट्रेनिंग सीधी सी बात है पाकिस्तान से मिली होगी. पाकिस्तान की जनता को मेरे खयाल से कोई दिक्कत नहीं है. जनता में कुछ मूर्ख हर देश में होते हैं जो बिना बात के बिलबिलाते रहते हैं. मेरे खयाल से फिलहाल जो दिक्कत है वो वहां की आर्मी को है. आर्मी को इसलिए दिक्कत है क्योंकि पाकिस्तान एक फेल्ड स्टेट की स्थिति में जा चुका है. कटोरा लेकर दुनियाभर में भीख मांगता है. आम पाकिस्तानी के पास खाने के लिए पैसे नहीं हैं. जब जब किसी देश में जनता परेशान होती है, शासकों की कोशिश होती है कि किसी मामले में उलझा दो. पाकिस्तान की सरकार को जनता ध्यान भटकाने की जरूरत है इसलिए वो ऐसा कर सकते हैं."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
श्रद्धा वालकर केस: आफताब ने की थी ये अपील, कोर्ट ने किया मंजूर
श्रद्धा वालकर केस: आफताब ने की थी ये अपील, कोर्ट ने किया मंजूर

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget