एक्सप्लोरर

Delhi Metro ने हासिल किया ये नया मुकाम, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे खुश

Delhi Metro News: एनसीआर की लाइफ लाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो कामयाबी के पथ पर लगातार आगे बढ़ रही है. दिल्ली मेट्रो के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गयी है. डीएमआरसी ने जानकारी साझा की है.

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो  भारत की सबसे बड़ी परिवहन प्रणाली है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लाखों लोग मेट्रो की ट्रेनों में रोजाना सफर करते हैं. दिल्ली मेट्रो विश्वसनीय, पर्यावरण-अनुकूल और कुशल परिवहन माध्यम है. इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एक और उपलब्धि हासिल की है. यमुना बैंक को गाजियाबाद में वैशाली से जोड़ने वाली दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन (Delhi Metro Blue Line) ने कार्बन न्यूट्रल सर्टिफिकेशन प्राप्त कर लिया है.

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी अध्यक्ष अनुज दयाल ने बताया कि इससे पहले मेट्रो भवन में अपने कॉर्पोरेट हेडक्वार्टर और नोएडा स्थित सेक्टर-50 में स्टाफ क्वार्टर के लिए कार्बन न्यूट्रल सर्टिफिकेशन मिल चुका है. मेट्रो लाइन-4 पर कार्बन न्यूट्रल सर्टिफिकेशन उसी कड़ी में आगे की सफलता है. उन्होंने कहा कि 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन तक पहुंचने के सरकारी लक्ष्य के अनुरूप, डीएमआरसी उन्नत पर्यावरणीय प्रथाओं को एकीकृत कर कार्बन तटस्थता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है.

कार्बन न्यूट्रल सर्टिफिकेशन किया प्राप्त

उन्होंने कहा कि डीएमआरसी की प्रतिबद्धता सर्टिफिकेशन से कहीं आगे की है. डीएमआरसी का लक्ष्य पर्यावरण अनुकूल संचालन में एक बेंचमार्क स्थापित कर अन्य शहरी परिवहन प्रणालियों को समान टिकाऊ प्रथा अपनाने के लिए प्रेरित करना है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन टिकाऊ परिवहन में अग्रणी रहने के लिए प्रतिबद्ध है. डीएमआरसी की उपलब्धि कार्बन उत्सर्जन को कम करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है.

डीएमआरसी ने उठाये महत्वपूर्ण कदम

  • रोलिंग स्टॉक में पुनर्योजी ब्रेकिंग जैसी ऊर्जा कुशल तकनीकों को अपनाना
  • परिचालन में अधिक नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग
  • वर्षा जल संचयन गड्ढों का निर्माण
  • कुशल अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली

बता दें कि दिल्ली मेट्रो को इससे पहले भी कई और अवॉर्ड मिल चुके हैं. एनसीआर की जीवन रेखा कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो के कॉरिडोर का लगातार विस्तार हो रहा है. मेट्रो ट्रेन सफर को आसान और सरल बनाती है. 

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में पराली को लेकर CAQM की चेतावनी, प्रदूषण रोकने में विफल अफसरों के खिलाफ होगी कार्रवाई

 

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget