एक्सप्लोरर

Delhi News: युवाओं की पसंद दिल्ली हाट को हुए 28 साल, डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने पुराने दिनों को याद करते हुए कही ये बात

Delhi News: डिप्टी सीएम ने कहा, आने वाले दिनों में हम दिल्ली हाट में कई ऐसी चीजें लेकर आएंगे, जो इसे लोगों के बीच में यादगार बनाएगी साथ ही हम टेक्निकली इसे और ज्यादा विकसित करेंगे.

Delhi News: दिल्ली के युवाओं से लेकर हर एक वर्ग के लिए शॉपिंग से लेकर घूमने की पसंदीदा जगह में से एक दिल्ली हाट (Dilli haat)की स्थापना को 28 साल पूरे हो गए हैं. 28 मार्च यानी सोमवार को दिल्ली हाट में स्थापना दिवस का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली के पर्यटन मंत्री और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia)ने शिरकत की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में यू तो घूमने फिरने और खरीदारी के लिए कई मशहूर जगह और बाजार हैं लेकिन दिल्ली हाट एक ऐसी जगह है जहां पर घूमना और शॉपिंग दोनों एक साथ मिल जाती हैं साथ ही यहां पर हर एक राज्य से जुड़ी संस्कृति, वहां के कपड़े, खाने की चीजें मिल जाती हैं, लोगों के घूमने के लिए भी यह एक रोमांचक जगह बन गयी है.

डिप्टी सीएम ने पुराने दिनों को साझा किया
इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने दिल्ली हाट से जुड़े अपने पुराने दिनों को भी साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि जब वह एक मंत्री नहीं थे तब वह अक्सर दिल्ली हाट में घूमने के लिए आते थे, यहां की अलग-अलग स्टॉल पर खाने पीने की चीजें लिया करते थे, उनके लिए यह पसंदीदा जगहों में से एक थी. उन्होंने बताया कि उनके समय में जब दिल्ली हाट नया-नया खुला था तो काफी लोग यहां पर आने के लिए उत्साहित रहते थे. जब उन्हें इसके बारे में पता लगा तो वे भी यहां पर आया करते थे और उन्हें यहां पर बहुत अच्छा लगता था.


Delhi News: युवाओं की पसंद दिल्ली हाट को हुए 28 साल, डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने पुराने दिनों को याद करते हुए कही ये बात

Uttarakhand: करारी हार के बाद 'अपनों' के निशाने पर आए हरीश रावत, कहा- ऐसा हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा

इसे मिनी इंडिया कह सकते हैं-डिप्टी सीएम
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली हाट में हर एक स्टेट से कारीगर और आर्टिजन आते हैं. उनका हुनर और उस राज्य की संस्कृति एक ही जगह देखने को मिलती है. दिल्ली हॉट में सभी राज्यों का खाना, वहां का परिधान, वहां से जुड़ी अलग-अलग कल्चर की चीजें एक ही जगह पर उपलब्ध हो जाती हैं. इसीलिए हम इसे मिनी इंडिया भी कह सकते हैं.


Delhi News: युवाओं की पसंद दिल्ली हाट को हुए 28 साल, डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने पुराने दिनों को याद करते हुए कही ये बात

इसे और ज्यादा विकसित करेंगे-डिप्टी सीएम
मनीष सिसोदिया ने बताया कि आज के युवाओं में दिल्ली हॉट काफी पॉपुलर है. अपने दोस्तों, कॉलेज फ्रेंड और परिवार के साथ लोग यहां घूमने और खरीदारी के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में दिल्ली सरकार का मकसद है कि इसे आने वाले दिनों में लोगों के लिए और ज्यादा सुविधाजनक बनाया जाए. इसके लिए दिल्ली सरकार का पर्यटन विभाग लगातार काम कर रहा है और आने वाले दिनों में हम दिल्ली हाट में कई ऐसी चीजें लेकर आएंगे, जो इसे लोगों के बीच में यादगार बनाएगी साथ ही हम टेक्निकली इसे और ज्यादा विकसित करेंगे.

Petrol Diesel Price Today: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में कीमत हुई 100 के पार, जानें- अन्य राज्यों में क्या है नया रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget