एक्सप्लोरर

'राहुल गांधी की मेहनत रंग लाई, होगा स्वागत समारोह, जातिगत जनगणना पर बोले देवेंद्र यादव

Devendra Yadav News: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने जातिगत जनगणना कराने के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया है. उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी की मेहनत का नतीजा है.

Devendra Yadav On Caste Census: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी की सालों की मेहनत आखिरकार कामयाब हुई और केंद्र सरकार को जातिगत जनगणना कराने का फैसला लेना पड़ा. देवेंद्र यादव ने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया. उनके मुताबिक, ये जनगणना सिर्फ जातियों की गिनती नहीं होगी, बल्कि इससे हर जाति की आर्थिक और सामाजिक हालत का भी पता चलेगा. इससे हर वर्ग को सरकार और प्रशासन में उसकी आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी मिलेगी.

क्यों दिया राहुल गांधी और खरगे को धन्यवाद?

देवेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी लंबे वक्त से कहते आए हैं कि जातिगत जनगणना देश का एक्स-रे होगी. उनकी इस मांग की वजह से ही आज ये दिन देखने को मिला. कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के इस प्रयास के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं. यादव ने बताया कि दिल्ली कांग्रेस जल्द ही तालकटोरा स्टेडियम में एक बड़ा स्वागत समारोह करेगी, जिसमें राहुल गांधी और खरगे को सम्मानित किया जाएगा. हालांकि, देश के मौजूदा हालात को देखते हुए अभी जश्न को थोड़ा सीमित रखा जाएगा.

कांग्रेस का आज धन्यवाद प्रस्ताव

 दिल्ली कांग्रेस ने एक धन्यवाद प्रस्ताव भी पास किया. इसे पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने पेश किया, जिसे दिल्ली OBC चेयरमैन राजीव वर्मा, SC विभाग के चेयरमैन संजय नीरज, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन अब्दुल वाहिद कुरैशी और महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने मिलकर समर्थन दिया. ये प्रस्ताव राहुल गांधी और खरगे की मेहनत को समर्पित था.

देवेंद्र यादव ने बताया जनगणना से क्या बदलेगा?

देवेंद्र यादव ने कहा कि ये जनगणना हर वर्ग की सही तस्वीर सामने लाएगी. इससे पता चलेगा कि कौन सा वर्ग कितना आगे या पीछे है. इसके बाद सरकार को हर वर्ग को उसकी आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी देनी होगी. उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार ने जातिगत जनगणना का मॉडल पेश किया है. वहां 50% आरक्षण की सीमा को तोड़ा गया, जिससे केंद्र सरकार को भी सीख मिल सकती है. यादव ने केंद्र से मांग की कि जल्द से जल्द जनगणना की तारीख तय की जाए, वरना ये सिर्फ घोषणा बनकर न रह जाए.

यादव ने बताया कि दिल्ली कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को इस मुहिम में जोड़ा जाएगा. वो घर-घर जाकर लोगों को बताएंगे कि जातिगत जनगणना क्यों जरूरी है और इससे क्या फायदा होगा. हर जिले और ब्लॉक में महीने की बैठकें होंगी, जिसमें इस पर चर्चा होगी. कार्यकर्ता हर बूथ तक पहुंचकर लोगों को समझाएंगे कि इससे समाज का ढांचा कैसे बेहतर होगा और हर वर्ग को उसका हक कैसे मिलेगा.

सामाजिक न्याय की नई शुरुआत में शामिल हुए 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को उठाते रहे हैं. जातिगत जनगणना के बाद जो आंकड़े आएंगे, उन पर काम करने का प्लान कांग्रेस ने तैयार किया है. ये कदम न सिर्फ गिनती का है, बल्कि समाज में बराबरी और न्याय लाने का भी है. अब देखना ये है कि केंद्र सरकार इसे कब और कैसे लागू करती है. लेकिन इतना तय है कि कांग्रेस इस मुहिम को आखिरी अंजाम तक ले जाएगी.

देवेंद्र यादव के साथ इस संवाददाता सम्मेलन में कई बड़े नेता मौजूद थे. इनमें पूर्व विधायक और कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज, पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ और राजेंद्र पाल गौतम, पूर्व विधायक कुंवर करण सिंह, आसिफ मोहम्मद खान, कर्नल देवेंद्र सेहरावत, मुदित अग्रवाल, एडवोकेट सुनील कुमार और सीपी मित्तल शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: बम धमकियों पर सख्त हाई कोर्ट, दिल्ली सरकार और पुलिस को नोटिस, पूछा- बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ क्यों?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
फतेहपुर बेरी में इवेंट गोदाम में भीषण आग, संकरी गलियों के बीच दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू
फतेहपुर बेरी में इवेंट गोदाम में भीषण आग, संकरी गलियों के बीच दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू
दिल्ली: सलून में घुसकर 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
दिल्ली: सलून में घुसकर 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
दिल्ली: न्यू उस्मानपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
दिल्ली: न्यू उस्मानपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget