एक्सप्लोरर

MCD उपचुनाव में अकेले उतरेगी कांग्रेस? देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा कि हमें जीत की रणनीति पर काम करना होगा और इसे बूथ स्तर तक प्रभावी तरीके से लागू करना होगा.

Delhi Congress Meeting: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में बुधवार (2 अप्रैल) को दिल्ली के सभी 258 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मासिक बैठकों का आयोजन किया गया. जिनमें  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया और पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की.

वोट प्रतिशत बढ़ा, लेकिन जीत की रणनीति जरूरी- देवेंद्र यादव

देवेंद्र यादव ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वोट प्रतिशत में वृद्धि संतोषजनक है, लेकिन केवल इससे तसल्ली नहीं की जा सकती.

उन्होंने कहा, “हमें जीत की रणनीति पर काम करना होगा और इसे बूथ स्तर तक प्रभावी तरीके से लागू करना होगा.” उन्होंने बताया कि दिल्ली कांग्रेस ने आगामी निगम उपचुनावों के लिए कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन कर 12 वार्डों के लिए प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं. ये प्रभारी निगम और संगठन के अनुभव और राजनीतिक कौशल से लैस हैं, जो कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे.

'कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम बनाने पर फोकस'

बैठकों में सभी 14 जिलों के 250 निगम वार्डों की ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां तथा नई दिल्ली विधानसभा और दिल्ली कैंट की 8 ब्लॉक कमेटीयां शामिल हुईं. इन बैठकों में ब्लॉक अध्यक्षों के साथ जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, पूर्व विधायक, निगम पार्षद, पूर्व निगम पार्षद, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के चेयरमैन व पदाधिकारी भी शामिल हुए.

संबोधित करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्षों को बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम बनाने पर फोकस करना चाहिए. उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया.

 निगम उपचुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारी तेज

यादव ने कहा कि जिन 12 वार्डों में निगम उपचुनाव होने हैं, वहां संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने अभी से काम शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि “हमारे द्वारा नियुक्त वार्ड प्रभारियों को संगठन और जिला-स्तरीय नेताओं का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कांग्रेस वार्ड चुनावों में प्रभावी ढंग से काम कर सके.”

उन्होंने सभी जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों से अपील की कि वे संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं.  देवेंद्र यादव ने कहा “हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत बनेगी और आने वाले चुनावों में हमें शानदार सफलता मिलेगी.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
देश के टॉप-10 सबसे जहीरी हवा वाले शहरों में MP का यह जिला नंबर-1! CPCB का आंकड़ा
देश के टॉप-10 सबसे जहीरी हवा वाले शहरों में MP का यह जिला नंबर-1! CPCB का आंकड़ा
Delhi Weather: दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget